January 24, 2025 |
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a

BREAKING NEWS

निगम पार्षद के लिए दूसरे दिन 2 नामांकन पत्र जमा किए गएअवैध रेत खनन व परिवहन प्रशासन का शिकंजा,नायब तहसीलदार ने की कार्रवाई,रेत से भरा 5 ट्रैक्टर किया जब्तKanker news:– छेरछेरा नृत्य कर बच्चों के द्वारा जमा किए हुए चावल को बेचकर शराब पी गया शिक्षक, घंटों स्कूल में नशे में धुत्त पड़े रहने का वीडियो वायरललगभग 70 लाख रुपए के 2238 क्विंटल धान के रकबे का किया समर्पण संयुक्त सत्यापन टीम ने फिर की कार्रवाईCG : निकाय चुनाव: इस पार्टी ने प्रत्याशियों की घोषणा देखें सूची…गौवंशों के लिए अखिल जैन के कार्य प्रशंसनीय : अनुसुइया उईकेछत्तीसगढ़ में फार्मर्स प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन: वस्तुस्थिति, संभावना और चुनौतियां…समस्त कार्यालयों में मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवसहाण्डीपारा में देशी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तारखाद्य सुरक्षा अधिकारी निलंबित, लेन-देन का आरोप…
IMG-20241027-WA0039
IMG-20241027-WA0039

जनता द्वारा महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष चुनने के कैबिनेट के फैसले का किरण देव ने किया

अपनी भाषा में ख़बरें पढ़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने छत्तीसगढ़ में अब महापौर और नगर पालिका व नगर पंचायत के अध्यक्ष सीधे चुने जाने के प्रदेश सरकार के निर्णय का स्वागत करके मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और प्रदेश सरकार की कैबिनेट को धन्यवाद दिया है। श्री देव ने कहा कि प्रत्यक्ष चुनाव की. यह प्रणाली पहले भी थी लेकिन कांग्रेस की पिछली भूपेश सरकार ने बदनीयती से इसको बदला था और उस बदनीयती का भुगतान सभी जगह जनता कर रही है। रायपुर ने भी इसका बहुत भुगतान किया। यहाँ के महापौर अपने पूरे कार्यकाल में निष्क्रिय रहे। वे थोपे गए महापौर थे। उन्हें जनता ने नहीं, भूपेश बघेल ने चुना था। अब जब जनता सीधे महापौर चुनेगी तो विकास को गति मिलेगी।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि प्रदेश की जनता ने रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को विजयी बनाकर यह साफ संदेश दिया है कि कांग्रेस अब छत्तीसगढ़ की राजनीति में पूरी तरह अविश्वसनीय व अप्रासंगिक हो चली है। केवल और केवल भ्रष्टाचार करने और छत्तीसगढ़ को 10 जनपथ का एटीएम बनाने की बदनीयती से प्रेरित होकर कांग्रेस की भूपेश सरकार ने अपना प्रतिनिधि चुनने के जनता के लोकतांत्रिक अधिकार पर जो डाका डाला था, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने उस कलंक को मिटाने का ऐतिहासिक कार्य किया है।

Nyay Dhani

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a