अपराधछत्तीसगढ़बड़ी ख़बरबलौदाबाजार

बलौदा बाजार हिंसा का मुख्य आरोपी किशोर नवरंगे हुआ गिरफ्तार, भीम क्रांतिवीर संगठन का है संस्थापक,  लोगों को उकसा कर करवाई थी बड़ी घटना, अब तक 137 गिरफ्तार



Baludabdjar Voilence:– बलौदाबाजार हिंसा व कलेक्टर एसपी संयुक्त कार्यालय को जलाने के मामले में मुख्य आरोपी भीम क्रांतिवीर संगठन के संस्थापक  किशोर नवरंगे को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब तक मामले में 137 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।

बलौदाबाजार– भाटापारा। बलौदाबाजार में 10 जून को हुई हिंसा के बाद कलेक्टर–एसपी संयुक्त कार्यालय को जलाने की घटना का मास्टरमाइंड माने जा रहे मुख्य आरोपी किशोर नवरंगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी भीम क्रांतिवीर नामक संगठन का संस्थापक है। वह पूर्व मे भीम रेजीमेंट का जिला अध्यक्ष था। लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में  बलौदाबाजार पहुंचने का आहवाहन कर वहां तोड़फोड़ व आगजनी की घटना को आरोपी के नेतृत्व में अंजाम दिया गया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now


बलौदाबाजार में जैतखाम तोड़ने की घटना से नाराज सतनामी समाज 10 जून को आंदोलन कर रहा था। आंदोलन के दौरान आक्रोशित भीड़ ने कलेक्टर व एसपी कार्यालय को आग लगा दिया था। इसके साथ ही सैकड़ो बाईको व कारों को भी आग के हवाले कर दिया था। राहगीरों व दुकानदारों से मारपीट भी की गई थी। कलेक्टर–एसपी कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों ने किसी तरह पीछे के रास्ते से भाग कर अपनी जान बचाई थी। भीड़ ने आक्रोशित होकर पुलिस बल के साथ झूमाझपटी, पत्थरबाजी व मारपीट करते हुए हिंसक प्रदर्शन किया था। घटना के बाद रायपुर आईजी अमरेश मिश्रा के फोर्स लेकर पहुंचने पर स्थिति सामान्य हुई थी।

कलेक्टर एसपी कार्यालय में आगजनी से करोड़ों की शासकीय संपत्ति की क्षति हुई एवं शासकीय रिकॉर्ड जल गए। घटना के बाद जिले के कलेक्टर एसपी को पहले हटाया गया फिर सरकार ने निलंबित कर दिया। घटना के बाद आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर घटना में शामिल आरोपियों एवं आपराधिक तत्वों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की अलग-अलग टीमों के द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी। आज 19 जून तक बलौदाबाजार में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले कुल 137 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस द्वारा धरना प्रदर्शन का आयोजन करने वाले लोगों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी को प्राथमिकता के आधार पर लिया। साथ ही  प्रदर्शन को हिंसक रूप देने के लिए  भीड़ को भड़काने वाले मुख्य आरोपी किशोर नवरंगे की गिरफ्तारी के लिए उसके छिपने के हर संभावित ठिकाने पर लगातार दबिश दी जा रही थी। मुखबिरों के माध्यम से भी जानकारी जुटाई जा रही थी। किशोर नवरंगे घटना के तुरंत बाद बलौदाबाजार से फरार होकर लवन क्षेत्र में छुपा हुआ था। पुलिस द्वारा वहां छापा मारकर किशोर नवरंगे को हिरासत में लिया गया है।

किशोर नवरंगे निवासी ग्राम गिंदोला थाना लवन भीम क्रांतिवीर नामक संगठन का संस्थापक है। पहले यह भीम रेजीमेंट का जिला अध्यक्ष था। प्रदर्शन में शामिल होने के लिए उकसाने एवं सोशल मीडिया आदि के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए भड़काने में किशोर नवरंगे आरोपी है। पुलिस द्वारा किशोर नवरंगे से पूछताछ जारी है। जिसमें घटना में शामिल अन्य आरोपियों एवं संपूर्ण घटना क्रम के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button