Korba Crime News:– सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्रेम में युवती के पिता पर किया फायर,बंदूक समेत हुआ गिरफ्तार

Korba कोरबा। एकतरफा प्रेम में सिरफिरे आशिक ने युवती के पिता पर गोली चला दी। गोली युवती के पिता को लगने से बाल– बाल बचा। आरोपी युवक को पुलिस ने बंदूक समेत गिरफ्तार कर लिया है। मामला बालकों थाना क्षेत्र का है।
कोरबा जिले के बालकों थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दोनदारों के आश्रित ग्राम संगम नगर में यह घटना घटी। संगम नगर निवासी लखन साहू की नाबालिग बेटी के पीछे बालकों नगर के इंदिरा नगर निवासी 22 वर्षीय साहिल मासी लंबे समय से पड़ा था। वह नाबालिग से इकतरफा प्यार करता था। परिजनों का आरोप हैं कि साहिल लंबे समय से युवती का पीछा करता था और रास्ते में आते– जाते उसे परेशान करता था।
युवती के पिता ने इस संबंध में बालकों थाने में कई बार शिकायत दर्ज करवाई थी,पर युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। युवती के पिता की शिकायत से आक्रोशित युवक साहिल मासी ने आज युवती के पिता पर गोली चला दी। गोली लगने से युवती के पिता लखन साहू बाल– बाल बचे।
वहीं शिकायत मिलने पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर हथियार जप्त कर लिया है। बालकों थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही हैं। उसके पास से हथियार बरामद किया गया है। पुलिस यह जांच कर रही हैं कि हथियार वैध है या अवैध।
Live Cricket Info




