देश - विदेशराज्य एवं शहर

CG Crime News:– एकतरफा प्यार में युवक ने युवती के पिता पर चलाई गोली, हथियार सहित गिरफ्तार

CG – एकतरफा प्रेम के जुनून में एक युवक ने युवती के पिता पर फायरिंग कर दी। हालांकि गोली उन्हें नहीं लगी और वे सुरक्षित बच गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी युवक को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया। मामला Chhattisgarh के कोरबा जिले के बालकों थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार बालकों थाना क्षेत्र के ग्राम दोनदारों के आश्रित ग्राम संगम नगर में यह घटना हुई। संगम नगर निवासी लखन साहू की नाबालिग बेटी का पीछा बालकों नगर के इंदिरा नगर निवासी 22 वर्षीय साहिल मासी लंबे समय से कर रहा था। बताया जा रहा है कि युवक नाबालिग से एकतरफा प्रेम करता था और अक्सर रास्ते में उसे रोककर परेशान करता था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

परिजनों का कहना है कि इस संबंध में युवती के पिता ने कई बार बालकों थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। शिकायत से नाराज होकर आरोपी साहिल मासी ने आज युवती के पिता लखन साहू पर गोली चला दी। सौभाग्य से गोली उन्हें नहीं लगी और वे बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया तथा उसके पास से हथियार भी जब्त किया गया। बालकों थाना प्रभारी युवराज तिवारी के अनुसार आरोपी से पूछताछ जारी है और यह जांच की जा रही है कि बरामद हथियार वैध है या अवैध।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button