राज्य एवं शहरकोरबाछत्तीसगढ़देश

Korba News:- कोरबा में हादसे के बाद टूटी हिम्मत: अपाहिज हुए श्रमिक ने फांसी लगाकर दी जान

Korba News:- कोरबा के दर्री स्थित इंदिरा नगर में सीएसईबी पावर प्लांट हादसे में अपाहिज हुए श्रमिक राकेश कुमार साहू ने परिवार का भरण-पोषण न कर पाने की चिंता में घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तीन महीने पहले प्लांट में गैस लीक के बाद हुए ब्लास्ट से बचने के लिए तीन मंजिल से कूदने पर उनके दोनों पैर टूट गए थे।           

 Korba कोरबा। जिले के दर्री क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक औद्योगिक हादसे में अपाहिज हुए श्रमिक ने भविष्य की चिंता से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि परिवार का भरण–पोषण न कर पाने की पीड़ा से वह लंबे समय से मानसिक तनाव में था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जानकारी के अनुसार इंदिरा नगर, दर्री निवासी राकेश कुमार साहू (पिता रूप नारायण साहू) करीब तीन महीने पहले सीएसईबी पावर प्लांट में सेवा के दौरान हुए एक बड़े हादसे का शिकार हो गए थे। उस समय प्लांट में गैस लीक होने के बाद ब्लास्ट हो गया था। जान बचाने के प्रयास में राकेश ने तीन मंजिला इमारत से नीचे छलांग लगा दी थी। इस दुर्घटना में उनके दोनों पैर बुरी तरह टूट गए थे, जिसके बाद से वह चलने-फिरने में असमर्थ हो गए थे और घर पर ही रहने को मजबूर थे।

  अवैध जुआ खेलते 09 आरोपियों पर कार्यवाही, ₹69,300 नगद, 03 कार एवं 10 मोबाइल फोन जप्त

परिजनों के मुताबिक, हादसे के बाद से राकेश अपने बच्चों के भविष्य को लेकर काफी चिंतित रहते थे। उन्हें इस बात की पीड़ा थी कि अपाहिज होने के कारण अब वह परिवार का भरण–पोषण नहीं कर पाएंगे। इसी मानसिक तनाव के बीच उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

बताया गया है कि घटना के समय उनकी पत्नी मायके गई हुई थी। घर में अकेले होने का फायदा उठाते हुए राकेश ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची

 

 

पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

YASHVANT PANDEY

समाचार रिपोर्टर के रूप में उनका उद्देश्य समाज की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर प्रशासन तक पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button