देश - विदेशराज्य एवं शहर

भाजपा मंडल अध्यक्ष से जुड़ी अवैध अफीम खेती मामले में बड़ा खुलासा, बीज सप्लाई करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

भाजपा मंडल अध्यक्ष से जुड़ी अवैध अफीम खेती मामले में बड़ा खुलासा, बीज सप्लाई करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलगांव थाना क्षेत्र में लगभग 5 एकड़ 62 डिसमिल जमीन पर की जा रही अवैध अफीम की खेती के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को राजस्थान के जोधपुर से गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी अफीम की खेती के लिए बीज उपलब्ध कराने का काम करता था।

कुछ दिन पहले पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम समोदा, झेनझरी और सिरसा के बीच स्थित खेत में छापेमारी कर करीब 8 करोड़ रुपये कीमत के अफीम के पौधे बरामद किए थे। इस मामले में भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित तीन लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अब चौथे आरोपी को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान छोटू राम (62 वर्ष), निवासी जोधपुर, राजस्थान के रूप में हुई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मक्का की फसल के बीच छिपाकर उगाई जा रही थी अफीम
पुलिस को सूचना मिली थी कि पुलगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौकी जेवरा-सिरसा इलाके में अवैध अफीम की खेती की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान पाया कि खेत में मक्का और भुट्टे की फसल के बीच-बीच में अफीम के पौधे लगाए गए थे, ताकि किसी को शक न हो।

5 एकड़ से अधिक जमीन में फैली थी खेती
पुलिस टीम ने मौके पर जांच के दौरान करीब 5 एकड़ 62 डिसमिल क्षेत्र में लगे अफीम के पौधों को जब्त किया। इनकी अनुमानित कीमत करीब 8 करोड़ रुपये बताई गई है। मामले में NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

  मुनाफे का सपना दिखाकर बेटी की शादी की जमा-पूंजी पर डाका, साइबर ठगों ने 42.60 लाख रुपये ठगे

पहले तीन आरोपी गिरफ्तार, अब चौथा भी पकड़ा गया
पुलिस इस मामले में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें विकास बिश्नोई (जोधपुर, राजस्थान), विनायक ताम्रकार (तेमरापारा, दुर्ग) और मनीष उर्फ गोलू ठाकुर (समोदा) शामिल हैं। जांच में सामने आया कि अफीम की खेती के लिए बीज उपलब्ध कराने में छोटू राम की अहम भूमिका थी। पुलिस टीम ने राजस्थान पहुंचकर उसे गिरफ्तार किया।

खेती में इस्तेमाल किए जा रहे थे महंगे वाहन और मशीनें
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से खेती में उपयोग किए जा रहे कई वाहन और मशीनें भी जब्त की हैं। इनमें 2 ट्रैक्टर, 2 जेसीबी, 2 मोटरसाइकिल और 1 हार्वेस्टर शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये बताई गई है। इसके अलावा आरोपी छोटू राम के पास से 2220 रुपये नकद और एक स्मार्टफोन भी बरामद किया गया है।

संयुक्त पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई
एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर ACCU दुर्ग, थाना पुलगांव और चौकी जेवरा-सिरसा की संयुक्त पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

SURENDRA MISHRA

एक समर्पित पत्रकार के रूप में वे जनता तक सच्ची और निष्पक्ष खबर पहुँचाने के लिए लगातार जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button