बीते साल साइबर रेंज सरगुजा को सभी प्रकरणों में सफलता मिली, पुलिस ने 2024 की गिनाई उपलब्धि

। प्रदेश में साइबर थानों के मामलों के निकाल में रहे अग्रणी, सर्वाधिक आरोपियों के विरूद्ध की गई कार्यवाही। प्रदेश में साइबर फ्रॉड के पीड़ितों को राहत दिलाने में रहे अग्रणी। विभिन्न प्रकरणों में शतप्रतिशत् रिकवरी के साथ विवेचना पूर्ण कर अभियोग पत्र प्रस्तुत किये गये। शेष प्रकरणों में आरोपी चिन्हांकित किये गये। रेंज के अन्य बहुचर्चित एवं गंभीर प्रकरणों को सुलझाने में भी रही महत्वपूर्ण भूमिका। साइबर के कुल 16 प्रकरणों में 81 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही कर प्रार्थियों को दिलाई गई रकम 1,33,80,481 रूपये की राशि।
अंबिकापुर। साइबर थाना रेंज सरगुजा द्वारा रेंज के विभिन्न जिलों से प्राप्त प्रकरणों एवं साइबर थाना में दर्ज प्रकरणों की लगातार सुक्षमता एवं तकनीकी रूप से विवेचना की जा रही थी। साइबर थाना द्वारा विभिन्न प्रकरणों का सुक्षमता एवं गहनता से विवेचना कर आरोपी चिन्हांकित किये गये। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा द्वारा प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुये स्वयं प्रकरणों का पर्यवेक्षण कर आवश्यक दिशानिर्देश दिये उनके निर्देश, रेंज के संबंधित पुलिस अधीक्षक एवं साईबर नोडल अधिकारी के मार्गदर्शन में साइबर थाना रेंज सरगुजा को विभिन्न राज्यों में आरोपियों के पतासाजी हेतु अनुमति प्रदाय किया गया।
साइबर थाना की टीम के द्वारा देश के विभिन्न राज्यों बिहार, झारखंड, असम, पश्चिमबंगाल, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हिमांचल प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, गुजरात, मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश, तेलांगाना, केरल, महाराष्ट्र, सहित 17 राज्यों में अलग-अलग समय में दबीस देकर 16 प्रकरणों में 81 आरोपियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही गई जो कि छ0ग० राज्य में साइबर थाना के मामलों में आरोपियों के विरूद्ध की गई सर्वाधिक कार्यवाही रही। साइबर थाना द्वारा 16 प्रकरणों में साइबर फ्रॉड पीड़ितों को 1,33,80481.00 रूपये की रकम दिलाई गई जो प्रदेश में सर्वाधिक रही।

साइबर थाना रेंज की टीम के द्वारा पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा द्वारा सौपें गये रेंज अन्य जिलों के गंभीर एवं बहुचर्चित प्रकरणों में भी त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी चिन्हांकित, आरोपियों की पतासाजी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में साईबर थाना रेंज सरगुजा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके अतिरिक्त साइबर रेंज थाना के द्वारा विभिन्न शिकायतों, सोशल मीडिया संबंधित प्रकरण व अन्य साइबर संबंधित प्रकरणों का भी त्वरित निराकरण प्रार्थियों को त्वरित राहत दिलाई गई। इसके अतिरिक्त
साइबर रेंज थाना द्वारा रेंज के सभी साइबर सेल के माध्यम से आम नागरिकों को जागरूकता अभियान चलाकर विभिन्न साइबर अपराधों के बचने के उपाय व साइबर संबंधित अपराधों के लिए प्रयोग किय जाने वाले टोल फ्री नम्बर 1930 के बारे अवगत कराकर उन्हें जागरूक किया गया। साइबर रेंज थाना यह अभियान सतत जारी रहेगा। इस कार्यवाही टीम में निरीक्षक कलीम खान, उप निरी. प्रसाद सिन्हा, स.उ.नि. प्रवीण राठौर, प्र. आर. शशी भूषण, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, अमित निकुंज, मिथिलेश पाठक, आरक्षक कुन्दन सिंह, अमरेन्द्र सिंह, प्रवीण सिंह, विवेक किन्डो, सुयश पैकरा, अन्शुल शर्मा, महिला आरक्षक सुषमा पैकरा का योगदान रहा।
पुलिस ने जनता से की ये अपील
- वर्ष 2025 में साईबर रेंज थाना सभी से अपील करती है कि किसी भी अज्ञात मोबाईल कॉल पर कोई जानकारी साझा न करें।
- अज्ञात वीडियो कॉल पर प्रतिक्रिया न दें।
- अपने सोशल मिडिया की कुंजी किसी से शेयर न करें, उसका सावधानी से उपयोग करे ।
- किसी भी अज्ञात लिंक / यू. आर.एल. / स्केनर पर प्रतिक्रिया न दें।
- शेयर ट्रेडिंग / इनामी / नौकरी व लोन के नाम से किसी भी राशि का भुगतान न करें।
- साईबर अपराध की सूचना तत्काल 1930 पर दर्ज करें एवं नजदीकी पुलिस थाने व साईबर रेज थाना सरगुजा को सूचित करें।
साईबर थाना, रेंज सरगुजा का यह अभियान सतत् जारी रहेगा।
Live Cricket Info