छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कैपिटल इनकम में हो रही वृद्धि : ओपी चौधरी

वित्त मंत्री ने सदन पटल पर रखा आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25

रायपुर । विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन शुक्रवार को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 को सदन के पटल पर रखा। इस दौरान मंत्री ओपी चौधरी ने आर्थिक प्रगति को उत्साहजनक बताया है। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय औसत से ज्यादा प्रदेश की GSDP ग्रोथ होने की बात कही है। आपको बता दें कि वित्त मंत्री 3 मार्च को बजट पेश करेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बजट सत्र के चौथे दिन वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 को सदन में पेश किया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि, पूरे प्रदेश में उत्साह जनक आर्थिक प्रगति नजर आ रही है। प्रदेश की GSDP में ग्रोथ राष्ट्रीय औसत से ज्यादा हुआ है। सकल राज्य घरेलू उत्पाद(GSDP 2023- 24) में 3 लाख 6 हजार 712 करोड़ था जो बढ़कर 2024- 25 में 3 लाख 29 हजार 752 करोड़ होना संभावित है।

 

छत्तीसगढ़ की कैपिटल इनकम में हो रही वृद्धि : ओपी चौधरी

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि, यह गत वर्ष की तुलना में 7.51 प्रतिशत की वृद्धि है। कृषि क्षेत्र, उद्योग क्षेत्र,सेवा क्षेत्र में योगदान अधिक है, पर कैपिटल इनकम में भी छत्तीसगढ़ में वृद्धि हो रही है। राज्य में प्रति व्यक्ति आय में 9.37 % की वृद्धि दर है। जबकि देश में प्रति व्यक्ति आय वृद्धि दर 8.66 % रही है। राष्ट्रीय औसत की तुलना में वृद्धि दर में बढ़ोतरी हुई है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button