अपराधक्राइमछत्तीसगढ़देश - विदेशबड़ी ख़बरराज्य एवं शहररायपुर

Raipur News: IDBI बैंक में बड़ा गबन… दंपत्ति के 40 लाख पार, एक और मामले में 15 लाख हड़पे, दो गिरफ्तार

CG News:–रायपुर जिले में आईडीबीआई बैंक चरौदा शाखा से जुड़ा बड़ा गबन सामने आया है। बैंक कर्मचारी ने दंपत्ति को फिक्स डिपॉजिट का झांसा देकर 40 लाख रुपये हड़प लिए। वहीं एक अन्य मामले में भी खातों से 15 लाख रुपये निकालने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Raipur News:–रायपुर। आई.डी.बी.आई. बैंक चरौदा शाखा में काम करने वाले बैंक कर्मचारी पर ग्राहकों के खातों से बड़ी रकम गबन करने का मामला सामने आया है। धरसींवा थाना क्षेत्र में दर्ज इस मामले में पुलिस ने बैंककर्मी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

एफडी कराने के नाम पर 40 लाख की ठगी

प्रार्थी नरेंद्र वर्मा ने थाना धरसींवा में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उन्होंने अपने और अपनी पत्नी मनीषा वर्मा के नाम से आईडीबीआई बैंक शाखा चरौदा में कुल 40 लाख रुपये जमा किए थे। इस राशि को फिक्स डिपॉजिट कराने के लिए उन्होंने बैंक में कार्यरत कर्मचारी राजा खुंटे से संपर्क किया।

आरोप है कि राजा खुंटे ने उन्हें विश्वास में लेकर ब्लैंक चेक ले लिया और एफडी कराने की पावती भी दे दी। बाद में उसी ब्लैंक चेक का दुरुपयोग करते हुए विभिन्न तिथियों में पूरे 40 लाख रुपये खाते से निकाल लिए।

  Bilaspur News:- 14 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म, अस्पताल में मां-नवजात का इलाज जारी

जांच में सामने आया गबन

जब बैंक स्टेटमेंट और दस्तावेजों की जांच की गई तो रकम निकाले जाने की जानकारी सामने आई। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी बैंक कर्मचारी राजा खुंटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

दूसरे मामले में भी 15 लाख की ठगी

इसी मामले की जांच के दौरान एक और ठगी का मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार गोवर्धन प्रसाद दीवान और उनकी पत्नी के खाते से 8 लाख 70 हजार रुपये, जबकि स्वाति वर्मा के खाते से 7 लाख रुपये निकाल लिए गए थे। इस मामले में आरोपी दुर्गेश शर्मा उर्फ सन्नी को भी गिरफ्तार किया गया है।

दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी
1. राजा खुंटे, पिता भक्तु राम खुंटे, उम्र 35 वर्ष, ग्राम जुनवानी, थाना पलारी, जिला बलौदा बाजार।
2. दुर्गेश शर्मा उर्फ सन्नी, पिता मनहरण प्रसाद शर्मा, उम्र 30 वर्ष, ग्राम टेंगाभाठा, थाना बेरला, जिला बेमेतरा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button