देश - विदेशराज्य एवं शहर

Raipur Police Commissionerate Transfer:– रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने 62 पुलिसकर्मियों को थानों में नई तैनाती दी

Raipur Police Commissionerate Transfer:–अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाने और पुलिसिंग में कड़ाई लाने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉक्टर संजीव शुक्ला ने 62 पुलिसकर्मियों को विभिन्न थानों और पुलिस उपायुक्त कार्यालयों में पोस्टिंग दी। इसमें रक्षित केंद्र से भेजे गए एएसआई, प्रधान आरक्षक और महिला आरक्षक भी शामिल हैं।


Raipur Police Commissionerate Transfer:–रायपुर। अपराध पर कड़ी नजर रखने और पुलिसिंग की सख्ती को बढ़ाने के लिए रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉक्टर संजीव शुक्ला ने 62 पुलिसकर्मियों को अलग-अलग थानों और नव निर्मित पुलिस उपायुक्त कार्यालयों में पोस्टिंग दे दी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

देवेंद्रनगर, गंज, मौदहापारा, गोल बाजार, आजाद चौक, सरस्वती नगर, कबीर नगर, उरला और पंडरी थानों में रक्षित केंद्र से चार–चार आरक्षक भेजे गए हैं। इसमें महिला आरक्षक भी शामिल हैं। कमल विहार चौकी और एक्सप्रेस वे–तिराहा पुलिस चौकी में भी रक्षित केंद्र से एक–एक एएसआई, एक–एक प्रधान आरक्षक और चार–चार आरक्षकों की तैनाती की गई है।

नव निर्मित पुलिस उपायुक्त कार्यालयों में भी कामकाज सुचारू रूप से चलाने के लिए स्टाफ की पोस्टिंग की गई है। इसके तहत उत्तर, मध्य, पश्चिम, साइबर और क्राइम विभाग के कार्यालयों में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। अतिरिक्त और सहायक पुलिस उपायुक्तों के कार्यालयों में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती कर पूरे संगठन की मजबूती सुनिश्चित की गई है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button