छत्तीसगढ़

RAIPUR:महिला ने की अपने आशिक की हत्या, हुई अरेस्ट

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रायपुर,21 जनवरी 2025 । रायपुर में एक युवक की अवैध संबंध की वजह से हत्या हो गई है। महिला ने ही उसके सिर पर हथौड़ी से कई वार कर दिए। जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, करण बंजारे अपनी पत्नी पुष्पा बंजारे के साथ शारदा विहार कॉलोनी टेमरी में रहता था। करण राज मिस्त्री का काम करता है। उसकी पत्नी पुष्पा बंजारे का एक दूर के रिश्तेदार संजय जांगड़े के साथ अवैध संबंध था। संजय अक्सर अकेले में पुष्पा से मिलने आया करता था। कई बार वह शराब के नशे में भी आता था। जिससे पुष्पा भी उससे नफरत करने लगी थी। रविवार रात को भी संजय घर पहुंचा था।

 

इस दौरान घर पर अचानक करण आ गया। उसने देखा कि उसकी पत्नी पुष्पा और संजय में जमकर विवाद हो रहा था। विवाद बढ़ते ही मारपीट शुरू हो गई। तभी संजय घर से बाहर निकल कर आंगन में आ गया। तो पुष्पा ने गुस्से में आकर हथौड़ी से उसके सिर पर कई वार कर दिए। जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस विवाद के दौरान हो-हल्ला सुनकर पड़ोसी बाहर निकल गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पुष्पा को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस अब आगे कार्रवाई कर रही है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button