Ratanpur Crime News:-रतनपुर में गुंडागर्दी पर पुलिस का सख्त एक्शन वसूली, चाकूबाजी और पत्थरबाजी करने वाले 4 गिरफ्तार, 2 नाबालिग भी पकड़े गएIPSअंशिका जैन बोलीं—अब हर हरकत पर रहेगी पुलिस की नजर

Ratanpur Crime News:-
रतनपुर में लगातार बढ़ती गुंडागर्दी, वसूली और चाकूबाजी की घटनाओं पर पुलिस ने अब आर–पार की रणनीति अपनाते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। प्रशिक्षु IPS अंशिका जैन के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के तहत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 2 नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस की इस सख्ती के बाद इलाके में सक्रिय असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है।
Ratanpur रतनपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। राहगीरों को रोककर पैसे की मांग, मारपीट और चाकू से हमला करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 2 विधि से संघर्षरत बालकों को भी पकड़ा गया है। वहीं, वाहनों पर पत्थरबाजी कर दहशत फैलाने वाले 2 अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने दबोच लिया है।

रास्ता रोककर वसूली और मारपीट का मामला
प्रार्थी सुमित कुमार रजवाड़े ने 31 मार्च 2026 को थाना रतनपुर में शिकायत दर्ज कराई कि 30 मार्च की दोपहर वह अपने भतीजे के साथ मोटरसाइकिल से ग्राम कोरबाभांवर जा रहे थे।
जूनाशहर बायपास के पास 4 युवकों ने पल्सर बाइक से उनका रास्ता रोका और शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली–गलौच, जान से मारने की धमकी और मारपीट की।
इस मामले में पुलिस ने BNS की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया।
दूसरी वारदात: चाकू मारकर युवक को किया गंभीर घायल
दूसरी घटना में प्रार्थी राहुल सिदार (22) ने बताया कि 29 मार्च की रात वह शादी समारोह से लौट रहा था। जूनाशहर–लखनी देवी मंदिर मार्ग पर 4 युवकों ने उनका रास्ता रोका और पैसे मांगे। मना करने पर मारपीट की गई और एक आरोपी ने अजय ध्रुव पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
इस मामले में भी पुलिस ने गंभीर धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया।
पुलिस एक्शन: पूछताछ में आरोपियों ने कबूला अपराध
घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी, प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका जैन के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने 4 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने दोनों वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
• मनीष मरावी (21), निवासी अमतरा, थाना कोनी
• विक्रम मरावी (20), निवासी जूनाशहर, थाना रतनपुर
दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि 2 नाबालिगों को बाल न्यायालय में पेश किया गया।
पत्थरबाजी करने वाले भी चढ़े पुलिस के हत्थे
रतनपुर–कोटा मार्ग पर वाहनों पर पत्थर फेंकने की घटनाओं पर भी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए:
• सिद्धार्थ धुर्व्रे (20)
• उमेन्द्र सिंह (25)
को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ BNS की धारा 170 के तहत कार्रवाई की गई है।
नशे और गुंडागर्दी पर सख्त रुख
प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका जैन का

रतनपुर थाना प्रभारी, प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका जैन ने साफ संकेत दिया है कि इलाके में अब ढिलाई की कोई गुंजाइश नहीं है। हालिया घटनाओं पर सख्त रुख अपनाते हुए उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस की नजर अब उन सभी तत्वों पर है, जो माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि गुंडागर्दी, वसूली और शांति भंग करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। खासतौर पर नशे के असर में अपराध करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ अलग से अभियान चलाया जाएगा।
टीम वर्क से मिली सफलता
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी अंशिका जैन के नेतृत्व में निरीक्षक नीलेश कुमार पाण्डेय, एएसआई दिनेश तिवारी सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

Live Cricket Info



