आयोजनछत्तीसगढ़देशरतनपुरराज्य एवं शहर

Ratanpur News:- एनएसयूआई रतनपुर ने आयोजित किया विदाई एवं होली स्नेह समारोह पूर्व नेता और विशिष्ट अतिथियों ने छात्रों को संघर्ष और सफलता की सीख दी, तो छात्रों ने दिखाई अपनी प्रतिभा


Ratanpur News:- रतनपुर में एनएसयूआई द्वारा आयोजित विदाई एवं होली स्नेह सम्मेलन में छात्रों का उत्साह देखते ही बन रहा था। समारोह में पूर्व जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, पूर्व विधायक शैलेश पांडेय, पूर्व जनपद अध्यक्ष संदीप शुक्ला और अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने छात्रों को शिक्षा, संघर्ष और लक्ष्य की प्राप्ति तक मेहनत करने की प्रेरणा दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम और गायन ने समारोह को और रोमांचक बनाया।

Ratanpur News:- रतनपुर। छात्र संगठन एनएसयूआई रतनपुर ने अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके छात्र और छात्राओं के लिए विदाई एवं होली स्नेह मिलन कार्यक्रम रतनपुर के माँ महामाया शुिट भवन में आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, अभ्यागत पूर्व विधायक शैलेश पांडेय, अध्यक्षता पूर्व जनपद अध्यक्ष संदीप शुक्ला, और विशिष्ट अतिथि एनएसयूआई प्रदेश सचिव राजा रावत, युवा कांग्रेस महासचिव रवि रावत, आशीष अग्रवाल, आदित्य सिंह ठाकुर उपस्थित रहे।

एनएसयूआई छात्र संगठन के प्रमुख नेतृत्वकर्ता मानस ताम्रकार, आदित्य साहू, माही राजपूत, संस्कार राजपूत और पायल साहू ने सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

मुख्य अतिथि विजय केशरवानी ने अपने छात्र जीवन और संघर्ष की कहानी साझा की और छात्रों से कहा कि अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें। पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने भी अपने जीवन संघर्ष और राजनीति में अनुभव साझा कर छात्रों को प्रेरित किया।

अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने छात्रों से कहा कि सफलता पाने तक अपनी लड़ाई लगातार जारी रखनी चाहिए।

कार्यक्रम में विजय केशरवानी द्वारा गायन ने छात्रों का उत्साह बढ़ाया। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

समारोह का आभार आदित्य साहू ने व्यक्त किया। आयोजन में छात्र नेता मानस ताम्रकार, माही राजपूत, संस्कार राजपूत, पायल साहू, जयंती, दामिनी यादव, वंश ताम्रकार सहित एनएसयूआई की पूरी टीम और सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

  New Year 2026:–बिलासपुर की सड़कों पर कोई भी चूक बर्दाश्त नहीं ड्रोन और 800 से ज्यादा पुलिसकर्मी, होमगार्ड की कड़ी निगरानी में हर कदम पर नजर नशा, हुड़दंग या शोर-शराबे पर सख्त कार्रवाई — एसएसपी की सख्त चेतावनी
Was this article helpful?
YesNo

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button