चुनावछत्तीसगढ़देश - विदेशरतनपुरराज्य एवं शहर

Ratanpur news:- NSUI ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, छात्रों ने उठाई छात्र संघ चुनाव बहाली की 5 प्रमुख मांगें

छत्तीसगढ़ के महाविद्यालयों में लंबे समय से होने वाले छात्र संघ चुनाव को लेकर एनएसयूआई ने आज राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। छात्र नेताओं ने चुनाव की तत्काल बहाली, निष्पक्ष प्रक्रिया, चुनाव तिथि की घोषणा, छात्र प्रतिनिधियों को अधिकार और लोकतांत्रिक व्यवस्था की पुनर्स्थापना की 5 प्रमुख मांगें रखीं। संगठन ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो चरणबद्ध आंदोलन और उग्र प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासनप्रशासन की होगी।

Ratanpur रतनपुर: प्रदेश के महाविद्यालयों में पिछले कई सालों से छात्र संघ चुनाव होने से छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकार लगातार दब रहे हैं। इसी को लेकर आज एनएसयूआई के प्रदेश सचिव राजा रावत के नेतृत्व में छात्रों ने शासकीय महामाया महाविद्यालय रतनपुर के प्राचार्य को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

छात्र नेताओं का कहना है कि चुनाव सिर्फ औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि छात्रों को नेतृत्व, जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक अनुभव प्रदान करने का आधार है। चुनाव होने के कारण छात्रों की समस्याएं प्रशासन तक नहीं पहुंच पा रही हैं और उनकी आवाज दबाई जा रही है।

ज्ञापन में उठाई गई 5 प्रमुख मांगें:

प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव की तत्काल बहाली। चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से कराए जाएं। चुनाव कार्यक्रम की शीघ्र घोषणा। छात्र प्रतिनिधियों को अधिकार और मान्यता। लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करते हुए छात्र संघ व्यवस्था को पुनः लागू किया जाए।

  केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ने छत्तीसगढ़ के जल संचयन कार्यों को सराहा

एनएसयूआई ने चेतावनी दी है कि यदि छात्र संघ चुनाव जल्द बहाल नहीं किए गए, तो छात्र संगठन चरणबद्ध आंदोलन और उग्र प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासनप्रशासन की होगी।

ज्ञापन सौंपने के मौके पर छात्र नेता राजा रावत, मानस ताम्रकार, राघवेंद्र दुबे, आदित्य साहू, चिंटू कोशले, संस्कार राजपूत, प्रशांत जायसवाल, ओम ताम्रकार और वंश ताम्रकार उपस्थित थे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button