अपराधक्राइमछत्तीसगढ़धर्मरतनपुरराज्य एवं शहर

Ratanpur News:- नवरात्रि की भीड़ में पॉकेटमारी: महामाया मंदिर से महिला गिरफ्तार, सीसीटीवी में कैद हरकतें, श्रद्धालुओं को बना रही थी निशाना, आईपीएस प्रशिक्षु अंशिका जैन के नेतृत्व में देखे,Video….

Ratanpur News:- नवरात्रि की भीड़ के बीच रतनपुर के मां महामाया मंदिर में श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर पॉकेटमारी करने वाली गोरी बाई को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया। कार्रवाई प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका जैन के नेतृत्व में हुई। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर संभावित गिरोह कनेक्शन की जांच कर रही है और श्रद्धालुओं से सतर्क रहने की अपील की है।

Ratanpur: रतनपुर आस्था की भीड़और उसी भीड़ में सक्रिय हाथरतनपुर के मां महामाया मंदिर में नवरात्रि के दौरान पॉकेटमारी की घटनाओं ने श्रद्धालुओं को परेशान कर दिया था। लेकिन पुलिस की नजर आखिरकार उस चेहरे तक पहुंच ही गई, जो इस भीड़ का फायदा उठा रहा था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस ने जांजगीरचांपा जिले के अकलतरा क्षेत्र अंतर्गत पीपरसत्ती निवासी गोरी बाई को गिरफ्तार किया है, जो मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की जेब और बैग से नगदी कीमती सामान पार कर रही थी।

नवरात्रि के चलते मंदिर में रोजाना हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इसी भीड़भाड़ के बीच कुछ लोगों को अपने पैसे और सामान गायब होने का एहसास हुआ। शिकायतें बढ़ीं तो पुलिस हरकत में आई।

रतनपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक महिला संदिग्ध रूप से श्रद्धालुओं के बीच घूमते हुए नजर आई, जिसकी गतिविधियां पॉकेटमारी की ओर इशारा कर रही थीं।

  इस जिले में CMHO पद को लेकर रस्साकशी, अधीनस्थों में असमंजस, भ्रष्टाचार की आशंका

फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी एवं प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका जैन ने किया।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह पहले भी इस तरह की वारदातों में शामिल रही है या किसी संगठित गिरोह का हिस्सा है।

भीड़ में सक्रिय जेबकतरे, पुलिस ने बढ़ाई निगरानी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नवरात्रि जैसे बड़े धार्मिक आयोजनों के दौरान भीड़भाड़ वाले स्थानों पर इस तरह की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इसे देखते हुए मंदिर परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अपने मोबाइल, पर्स और जेवरात का विशेष ध्यान रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button