अच्छी ख़बरछत्तीसगढ़बिलासपुररतनपुरराज्य एवं शहर

Ratanpur News:- रतनपुर के करैहापारा में ख़्वातीन ने किया सामूहिक रोज़ा इफ्तार, मुल्क में अमन-ओ-सुकून की मांगी दुआ

Ratanpur News:-माह-ए-रमज़ान के 18वें रोज़े पर रतनपुर के करैहापारा में ख़्वातीन (महिलाओं) ने मिलकर रोज़ा इफ्तार किया। अंजुमन कमेटी ख़्वातीन के नेतृत्व में दस्तरख़ान पर बैठकर रोज़ेदारों ने मुल्क में अमन-ओ-सुकून और खुशहाली की दुआ मांगी।

Ratanpur रतनपुर। मुबारक माह Ramadan के 18वें रोज़े पर रतनपुर के करैहापारा में ख़्वातीन द्वारा सामूहिक रोज़ा इफ्तार का एहतमाम किया गया। इस मौके पर मोहल्ले की रोज़ेदार ख़्वातीन ने एक साथ दस्तरख़ान बिछाकर अदब के साथ रोज़ा खोला और मुल्क में अमन-ओ-सुकून, भाईचारे और खुशहाली की दुआएं मांगीं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मुक़र्रर वक़्त पर किया इफ्तार

जानकारी के मुताबिक आज 18वें रोज़े का इफ्तार शाम 6 बजकर 13 मिनट पर मुक़र्रर था। वक़्त होते ही तमाम रोज़ेदार ख़्वातीन ने सुन्नत के मुताबिक खजूर और अन्य पकवानों के साथ रोज़ा इफ्तार किया। इस दौरान माहौल पूरी तरह रूहानी और इबादत से सराबोर रहा।

अंजुमन कमेटी ख़्वातीन की सरपरस्ती में आयोजन

यह रोज़ा इफ्तार अंजुमन कमेटी ख़्वातीन महिला ग्रुप की सरपरस्ती में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी तादाद में महिलाओं ने शिरकत की और मिलकर अल्लाह तआला से अमन, सलामती और बरकत की दुआएं कीं।

भाईचारे और मोहब्बत का पैग़ाम

  CG Coal Scam : पूर्व IAS रानू साहू की जमानत याचिका खारिज, हाईकोर्ट की सिंगल बेंच का फैसला

ख़्वातीन ने कहा कि माह-ए-रमज़ान रहमतों और बरकतों का महीना है। इस पाक महीने में इबादत, रोज़ा और इफ्तार के जरिए इंसानियत, मोहब्बत और भाईचारे का पैग़ाम दिया जाता है। सामूहिक इफ्तार ऐसे ही आपसी मेल-मिलाप और एकजुटता को मजबूत करने का जरिया बनता है

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button