आयोजनछत्तीसगढ़देश - विदेशधर्मरतनपुरराज्य एवं शहर

RatanpurUpanayanSanskar: – रतनपुर में निःशुल्क व्रतबंध संस्कार का आयोजन, समाज के बालकों को वैदिक परंपराओं से जोड़ने की पहल

RatanpurUpanayanSanskar: – रतनपुर के भैरव बाबा मंदिर में 24 जून को निःशुल्क व्रतबंध संस्कार का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बालकों को वैदिक परंपराओं से जोड़ने के उद्देश्य से सभी आवश्यक सामग्री निःशुल्क प्रदान की जाएगी।

Ratanpur:- रतनपुर ।धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रतनपुर स्थित भैरव बाबा मंदिर प्रांगण में निःशुल्क व्रतबंध (उपनयन) संस्कार का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति द्वारा विप्र जागरण प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पं. जागेश्वर अवस्थी के मार्गदर्शन में संपन्न होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के बालकों को वैदिक परंपराओं से जोड़ना और संस्कारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

समिति के प्रदेश अध्यक्ष पं. योगेश तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम में योग्य आचार्यों के सान्निध्य में विधिविधानपूर्वक व्रतबंध संस्कार संपन्न कराया जाएगा।

वहीं अनील शर्मा ने जानकारी दी कि आयोजन में शामिल होने वाले सभी बालकों को यज्ञोपवीत, पूजन सामग्री एवं आवश्यक वस्तुएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।

समिति की नारी प्रकोष्ठ प्रदेश प्रमुख श्रीमती चित्रा तिवारी ने समाज के सभी लोगों से इस पुण्य कार्य में सहयोग और सहभागिता का आग्रह किया है।

  युवा नेता निक्की सिंह ठाकुर भी वार्ड पार्षद चुनाव के लिए मैदान में

यह आयोजन जेष्ठ माह शुक्ल पक्ष दशमी तिथि, 24 जून को आयोजित किया जाएगा। इच्छुक अभिभावक समय रहते अपने बालकों का पंजीयन कराकर इस धार्मिक आयोजन का लाभ ले सकते हैं।

बैठक में श्रीमती कल्याणी तिवारी और प्रतिमा पांडेय की भी सहभागिता रही। कार्यक्रम की जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी कान्हा तिवारी द्वारा दी गई।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button