छत्तीसगढ़देश - विदेशबड़ी ख़बरबिलासपुरराजनीतिराज्य एवं शहर

बिलासपुर से दिल्ली तक पहुंची पहचान…डॉ सुषमा सिंह को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी…राष्ट्रीय समिति में शामिल होकर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ से एक मजबूत आवाज अब सीधे केंद्र की नीतिनिर्माण प्रक्रिया में सुनी जाएगी। बिलासपुर की डॉ सुषमा सिंह को संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति में जगह मिलना सिर्फ एक नियुक्ति नहीं, बल्कि प्रदेश की भागीदारी और महिला नेतृत्व के उभार का संकेत है।

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के लिए सम्मान एव गर्व का क्षण बिलासपुर निवासी भाजपा की महिला मोर्चा नेत्री डॉक्टर सुषमा सिंह जी को भारत सरकार के केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय की राष्ट्रीय हिन्दी सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया है।इस समिति के सदस्यों मे डॉ सुमित्त पात्रा-(राज्यसभा)श्री उज्ज्वल रमण सिंह-(लोकसभा ) श्री इंदिरा हांग सुबबा -(लोकसभा )
श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह-(लोकसभा )
श्री मयंक भाई जयदेव भाई नायक-(राज्य सभा )
श्री जियाउल रहमान-(लोकसभा)श्रीमती डॉ सुषमा सिंहबिलासपुर डॉ अनुराग आनंदउत्तर प्रदेश डॉ नवल किशोर भबराअजमेर डॉ श्रवण कुमारनई दिल्ली 15 सदस्यों की भारत सरकार की केंद्रीय संस्कृति एव पर्यटन मंत्रालय सलाहकार कोर समिति है समिति के सदस्यो के द्वारा भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय प्रदेश से जुड़े सभी कार्यों एवं कार्यक्रमों की समीक्षा एव जानकारी प्राप्त करने मे समिति के सदस्य सेतु समतुल्य होगे

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  CG news:– बुजुर्ग की मौत के बाद परिवार वाले 6 एकड़ जमीन नाम करने पर अड़े, बेटियों ने पिता को दिया कांधा

लगातार 8 वर्षों से छत्तीसगढ़ मे भाजपा पार्टी में सक्रिय रूप से काम कर रही डॉक्टर सुषमा सिंह जी के कार्यो एव सम्पूर्ण समर्पण को देखते हुए भारत सरकार के केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय के हिन्दी सलाहकार समिति का सदस्य बना कर उनके कार्यो को ना सिर्फ सराहा गया बल्कि भविष्य की राजनीति मे महिला सशक्तिकरण को भी प्राथमिकता दी ,छत्तीसगढ़ से भारत सरकार इस की पहल को साधुवाद एव निश्चल भाव से समाज सेवा के क्षेत्र से महिला सशक्तिकरण की दिशा मे डॉ सुषमा सिंह जी को सादर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ ।।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button