February 17, 2025 |
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a

BREAKING NEWS

छात्रावास समस्याओं को लेकर आयुक्त आदिम जाति विभाग को आदिवासी युवा छात्र संगठन बस्तर ने की मुलाक़ातग्राम पंचायत कोनचरा के सरपंच प्रत्याशी गीतांजली बलभद्र सिंह कर रहे हैं धुआंधार प्रचारधर्म विरोधी ताकतों को जनता ने नकारा भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार को दिया समर्थन – प्रबल प्रताप सिंह जूदेवधर्म विरोधी ताकतों को जनता ने नकारा, भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार को दिया समर्थन – प्रबल प्रताप सिंह जूदेवधर्म विरोधी ताकतों को जनता ने नकारा, भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार को दिया समर्थन – प्रबल प्रताप सिंह जूदेवरतनपुर पालिका अध्यक्ष पद पर लवकुश कश्यप की ऐतिहासिक जीत, 1112 वोटों से मिले विजयीछत्तीसगढ़: 2 नगर निगम में बीजेपी की जीत, चिरमिरी में विनय जायसवाल 4000 वोट से हारे; अंबिकापुर में मंजूषा भगत 5000 वोट से जीतीं; कोरबा में बीजेपी प्रत्याशी संजू देवी 22 हजार वोटों से आगेCG Nikay Chunav 2025 : सिमगा नगर पालिका में निर्दलीय प्रत्याशी की जीत, बीजापुर में वार्डों में बीजेपी को सफलता, 9 नगर निगम में भाजपा आगे, अंबिकापुर में कांग्रेस को बढ़तCG NEWS : चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दो शिक्षक निलंबित, चुनाव प्रशिक्षण में गैरहाजिर 118 अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारीBig BREAKING:महाकुंभ जा रहे छत्तीसगढ़ के 10 श्रद्धालुओं की मौत:19 घायल, प्रयागराज में बस से टकराई बोलेरो, सभी कोरबा के रहने वाले
IMG-20241027-WA0039
IMG-20241027-WA0039

आज के छात्र ही कल के नागरिक, स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित हों युवा : रमेन डेका

अपनी भाषा में ख़बरें पढ़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

राज्यपाल ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत

 

रायपुर । राष्ट्रीय युवा दिवस पर नई दिल्ली के रामकृष्ण मिशन में आयोजित विशेष कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के प्रेरणादायक विचारों से सीखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपने विचारों और कार्यों से भारतीय युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित किया है।

 

कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के विचारों को साझा करते हुए उन्होंने कहा, “आज के युवा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ सकते हैं। स्वामीजी ने कहा था, ‘दुनिया को चरित्र की आवश्यकता है। वह चरित्र जो प्रेम और निःस्वार्थता से परिपूर्ण हो। ऐसा प्रेम हर शब्द को बिजली की तरह प्रभावी बना देता है।’

 

राज्यपाल ने स्वामी विवेकानंद द्वारा युवाओं के लिए दिए गए आह्वान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था, “एक लाख पुरुष और महिलाएँ, जो पवित्रता, साहस और सेवा की भावना से परिपूर्ण हों, देश के कोने-कोने में जाकर समाजोन्नति और समानता का संदेश फैलाएँ।”

 

कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के शिकागो धर्म संसद में दिए गए ऐतिहासिक भाषण की भी चर्चा की, जिसने पूरी दुनिया को भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता की शक्ति का एहसास कराया।

 

डेका ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, “भारत एक युवा राष्ट्र है और इसे सही दिशा में ले जाने के लिए युवाओं की ऊर्जा को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों से प्रेरित करना आवश्यक है। उनकी शिक्षाएँ हमें न केवल व्यक्तिगत विकास के लिए प्रेरित करती हैं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी का बोध भी कराती हैं।”

 

कार्यक्रम में भारत के अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणि, सांसद बांसुरी स्वराज, भारतीय खाद्य निगम के महानिदेशक आशुतोष अग्निहोत्री, रामकृष्ण मिशन, नई दिल्ली के सचिव स्वामी सर्वलोकानंद भी उपस्थित रहे।

Nyay Dhani
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a