IAS/IPS

राजधानी रायपुर में दो वारदात, तीन युवकों ने मिलकर की युवक की हत्या वही झाड़ियों में मिली महिला की लाश

रायपुर में बढ़ते अपराध से नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल शहर में लगातार हो रही हत्याओं से दहशत का माहौल रायपुर में पिछले कुछ समय से अपराधों में लगातार इजाफा हो रहा है। हाल ही में हुई दो हत्याओं ने शहरवासियों की चिंता बढ़ा कर रख दिया है। तिल्दा नेवरा और कमल विहार में हुई इन घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर अब गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रायपुर। दरअसल, पहल घटना तिल्दा नेवरा के बाल गंगाधर वार्ड की है। बीती रात तीन लड़कों ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने पत्थर से हमला कर युवक की जान ले ली। पुलिस ने मामले में एक नाबालिग समेत तीन को हिरासत में लिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दरअसल, ये पूरी घटना तिल्दा नेवारा थाना के बाल गंगाधर वार्ड की है। मृतक की पहचान बिलासपुर के कोटा निवासी शिव राजपूत 36 वर्ष के रूप में की गई। मृत युवक तिल्दा के बाल गंगाधर वार्ड में एक महिला के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि पत्नी की मौत के बाद से मृतक तिल्दा में ही रह रहा था। बीती रात सोमवार (13 जनवरी) को शराब पीने के दौरान कुछ लड़कों के साथ विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गये।

  आयुष स्वास्थ्य मेला में 400 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार-पंडरापथरा में विकासखंड स्तरीय शिविर का हुआ सफल आयोजन

तिल्दा नेवरा पुलिस मौके पर पहुंची और संदेही युवकों की तलाश कर उन्हें हिरासत में लिया गया। पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ और जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कमल विहार में मिली युवती की लाश

इधर, मंगलवार को दोपहर कमल विहार के सेक्टर-1 के पास झाड़ियों में युवती की लाश कंबल से लिपटा हुआ था
मिला है। शव कंबल से लिपटा हुआ था। पुरानी बस्ती पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या का राज छुपाने केमकसद से झाड़ियों में लाश फेंका गया। फिलहाल शव की पहचान
नहीं हुई है । पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button