देश - विदेशराज्य एवं शहर

पंचायत भवन में ग्राम संगठन अधिवेशन संपन्न सैकड़ों महिलाओं की सहभागिता, नशामुक्त गांव का संकल्प व विकास मुद्दों पर चर्चा

ग्राम पंचायत पंडरा पथरा के पंचायत भवन में ग्राम संगठन अधिवेशन संपन्न सैकड़ों महिलाओं की सहभागिता, नशामुक्त गांव का संकल्प व विकास मुद्दों पर चर्चा

बिलासपुर  ग्राम पंचायत में ग्राम संगठन अधिवेशन का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ग्राम संगठन से जुड़ी सैकड़ों महिलाओं ने सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई। ग्राम संगठन अध्यक्ष पूर्णिमा गधर्व एवं सचिव अफसार बानो ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि इस अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को संगठित कर उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना तथा सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक करना है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम में जिला ग्रामीण महिला मोर्चा अध्यक्ष गायत्री साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके साथ ग्राम सरपंच स्वेता मनोज ध्रुव,जनपद सदस्य कलावती सोनसिंह ध्रुव,उपसरपंच श्रवण केवट, रोजगार सहायक देव मरावी सहित ग्राम के अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों  ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और समूह के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया

बैठक के दौरान शासन की विभिन्न योजनाओं जैसे स्वरोजगार, महिला स्व-सहायता समूह, आजीविका संवर्धन और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही गांव में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए दारूबंदी को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। उपस्थित महिलाओं ने सर्वसम्मति से ग्राम को 100 प्रतिशत शराब मुक्त बनाने का संकल्प लिया और इस दिशा में सामूहिक प्रयास करने की प्रतिबद्धता जताई।

  PM Modi in Chhattisgarh: - रायपुर में उतरे पीएम मोदी, भव्य स्वागत, 60वें अखिल भारतीय डीजीपी-आईजीपी सम्मेलन में सुरक्षा रणनीतियों पर दो दिवसीय चर्चा

अधिवेशन के दौरान महिलाओं ने पेयजल समस्या को प्रमुख मुद्दे के रूप में उठाया। इस पर जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा की और बोर खनन की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त महिलाओं की मांग पर ग्राम में ‘महतारी सदन’ के निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर जल्द कार्य प्रारंभ कराने का आश्वासन दिया गया।

ग्राम सरपंच स्वेता मनोज ध्रुव ने अपने संबोधन में कहाग्राम संगठन हमारी ताकत है। महिलाओं की भागीदारी से ही गांव का समग्र विकास संभव है। नशामुक्ति स्वच्छता और शिक्षा जैसे मुद्दों पर हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा। पंचायत स्तर पर जो भी आवश्यक सहयोग होगा वह पूर्ण रूप से दिया जाएगा।

कार्यक्रम में क्लस्टर अध्यक्ष श्रीमती शांति महंत, क्लस्टर कोषाध्यक्ष श्रीमती मालती, पीआरपी उषा सिंह, सक्रिय महिला सुमन मिश्रा, समुद्र ध्रुव, एफआईसीआरपी दुर्गावती जायसवाल, कृषि सखी ममता, पशु सखी कामिनी केवर्त सहित अनेक महिला समूह की सदस्याएं उपस्थित रहीं।

इसके अलावा मीना साहू, रेखा निषाद, पूनम ध्रुव, लक्ष्मी केवट एवं अन्य महिलाओं ने भी बैठक में अपने सुझाव रखे और ग्राम विकास के मुद्दों पर चर्चा की। अंत में ग्राम संगठन की सभी महिलाओं ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए गांव के सर्वांगीण विकास, नशामुक्ति अभियान तथा महिला सशक्तिकरण के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button