सड़क हादसे में एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल,

धमतरी। सड़क हादसे में एक की मौत हो गई और वही एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना आज दोपहर लगभग 2:30 बजे घटी थी। जिसमें मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई वही दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला पांडुका थाना क्षेत्र का है।

आज दोपहर लगभग 2:30 बजे कुरूद व पंडरीतराई के बीच बकरम पाठ मंदिर के पास बाइक सवार तेज गति से आ रहा थे। बाइक में दो युवक सवार थे। तेज गति के चलते बाइक अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी। राहगीरों ने पांडुका 108 के कर्मचारियों को जानकारी दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे 108 के कर्मचारियों ने दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सूर्यकांत साहू मैं परीक्षण के बाद एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। वह दूसरे व्यक्ति की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पांडुका में में इलाज के बाद गरियाबंद रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि जिन व्यक्तियों के साथ दुर्घटना घटी वह झितरी डूमर गांव के है।
Live Cricket Info