देश - विदेशराज्य एवं शहर

Balodabazar Police News:– थानों की निगरानी अब सीधे एसपी के हाथ, क्यूआर कोड से जनता देगी फीडबैक

Balodabazar Police News:– थानों की निगरानी अब सीधे एसपी के हाथ, क्यूआर कोड से जनता देगी फीडबैक


बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने नई पहल शुरू की है। प्रयास अभियान के तहत जिले के सभी थानों और पुलिस चौकियों में क्यूआर कोड लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से आम नागरिक सीधे पुलिस को अपना फीडबैक दे सकेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस व्यवस्था के जरिए थाना आने वाले फरियादी, आगंतुक और आमजन पुलिस के व्यवहार, कार्यप्रणाली और शिकायतों पर हुई कार्रवाई से जुड़े अपने अनुभव ऑनलाइन फॉर्म में दर्ज कर सकेंगे। यह फीडबैक सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक पहुंचेगा।
पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने एसपी कार्यालय में क्यूआर कोड का शुभारंभ करते हुए बताया कि यह पहल रेंज आईजी अमरेश मिश्रा के मार्गदर्शन में शुरू की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य पुलिस स्टाफ की कार्यक्षमता बढ़ाना, कमियों को दूर करना और आम जनता का विश्वास मजबूत करना है।

सभी थाना–चौकियों में लगाया जाएगा क्यूआर कोड
जिले के प्रत्येक थाना, चौकी और पुलिस कार्यालय में क्यूआर कोड प्रदर्शित किया जाएगा। यहां आने वाले लोग अपने अनुभव, शिकायतों पर हुई कार्रवाई और पुलिस की कार्यशैली को लेकर फीडबैक दर्ज कर सकेंगे

  मंदिर में आई दर्शन करने, श्रद्धालु के पर्स से निकाले रुपये — सीसीटीवी में कैद हुई संदिग्ध महिला

एसपी कार्यालय से होगी सीधी मॉनिटरिंग
फीडबैक फॉर्म की निगरानी स्वयं एसपी भावना गुप्ता अपनी टीम के साथ करेंगी। प्राप्त सुझावों और शिकायतों के आधार पर संबंधित थाना एवं चौकी प्रभारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए जाएंगे। इससे पुलिस सेवा की गुणवत्ता बढ़ाने और व्यवहार में सुधार लाने में मदद मिलेगी।

इस पहल से पुलिस और जनता के बीच संवाद मजबूत होने के साथ-साथ पारदर्शिता भी बढ़ने की उम्मीद है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button