अपराधछत्तीसगढ़बिलासपुरराज्य एवं शहर

Bilaspur News:– बिना फूंके पकड़े जाएंगे शराबी चालक, सिर्फ गंध से ही एडवांस ब्रीथ एनालाइजर मशीन देगी रिपोर्ट

बिलासपुर | सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस अब नेक्स्ट जेन तकनीक का सहारा ले रही है। अब शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की खैर नहीं होगी, क्योंकि पुलिस के पास अब ऐसे एडवांस ब्रीथ एनलाइजर आ गए हैं, जो बिना फूंक मारे सिर्फ गंध के आधार पर ही शरीर में मौजूद अल्कोहल की मात्रा बता देंगे।

चेतना भवन पुलिस लाइन में आयोजित एक दिवसीय विशेष ट्रेनिंग प्रोग्राम में जिले भर के पुलिस अधिकारियों को इन हाई-टेक मशीनों और ऑनलाइन चालानी सिस्टम का प्रशिक्षण दिया गया। जवानों को बताया कि पुलिस केवल मैन्युअल चालान पर निर्भर नहीं है। इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, नेक्स्ट जेन एम-परिवहन पोर्टल और सिटीजन पोर्टल के जरिए अब गलत ड्राइविंग करने वालों पर डिजिटल नजर रखी जाएगी। पीओएस मशीनों के जरिए मौके पर ही चालानी कार्रवाई कर डेटा सीधे पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

औद्योगिक संस्थानों को दिए निर्देश:–:

अक्सर देखा जाता है कि बस, ट्रक और ट्रेलर जैसे भारी वाहनों के चालक नशे में दुर्घटना को अंजाम देते हैं। इसे रोकने के लिए पुलिस ने एनटीपीसी और एसईसीएल जैसे सार्वजनिक उपक्रमों और ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन को भी कार्यशाला में बुलाया। उन्हें सुझाव दिया गया है कि वे अपने गेट पर ही ब्रीथ एनलाइजर मशीन अनिवार्य करें, ताकि नशे में धुत कोई भी चालक वाहन लेकर सड़क पर न निकल सके।

  मुख्यमंत्री ने भारत कोकिला सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि पर किया नमन

हादसा खुद के साथ हो या दूसरों के साथ, जेल जाना तय: एसएसपी:–

एसएसपी रजनेश सिंह ने जवानों से कहा कि हादसा खुद के साथ हो या दूसरों के साथ, जेल जाना तय है। सड़क सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। तकनीक का उपयोग इस तरह करें कि नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी हाल में बच न सकें। डिजिटल प्रणाली को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए हर जवान को तकनीकी रूप से दक्ष होना होगा। एएसपी ट्रैफिक रामगोपाल करियारे ने कहा कि अब सिर्फ मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई काफी नहीं है। यदि शराब पीकर वाहन चलाने से दुर्घटना होती है, तो चालक पर अन्य सुसंगत आपराधिक धाराएं भी लगाई जाएंगी। पुलिस विवेचना में एल्कोमीटर के डेटा को बतौर साक्ष्य पेश करेगी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

RAVI TAMBOLI

एक सक्रिय और निष्पक्ष समाचार रिपोर्टर हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय मुद्दों पर सटीक व तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button