Policeछत्तीसगढ़देश - विदेशबिलासपुरराज्य एवं शहर

BilaspurPolice News :- होली से पहले सड़क पर उतरे SSP, फ्लैग मार्च से बदमाशों को सीधा संदेश—जबरन रंग, नशे में ड्राइविंग पर सख्ती, इंटरनेट मीडिया पर भी रहेगी कड़ी नजर

BilaspurPolice News : – होली से पहले बिलासपुर में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर बदमाशों को चेतावनी दी। एसएसपी रजनेश सिंह के नेतृत्व में पैदल गश्त, मोटर पेट्रोलिंग और ट्रैफिक नियंत्रण के जरिए शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की गई। इंटरनेट मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है और जबरन रंग, नशे में ड्राइविंग जैसी गतिविधियों पर सख्ती की जाएगी।

SSPRajneshSingh:FlagMarchबिलासपुर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी कड़ी में रविवार को रजनेश सिंह द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की एक विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की वर्तमान कानून-व्यवस्था, संभावित चुनौतियों और सुरक्षा इंतजामों पर गहन चर्चा हुई। इसके बाद पुलिस ने पैदल मार्च निकालकर बदमाशों और असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बिलासा गुड़ी में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान प्रत्येक थाना क्षेत्र की संवेदनशीलता का विश्लेषण किया गया। बीते वर्ष होली के दौरान सामने आए अनुभवों, मिश्रित आबादी वाले इलाकों, भीड़भाड़ वाले बाजारों, प्रमुख चौकचौराहों और संभावित विवाद स्थलों को चिन्हित कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि किसी भी परिस्थिति में कानूनव्यवस्था से समझौता नहीं होना चाहिए और इसके लिए पहले से ठोस तैयारी अनिवार्य है। थाना प्रभारियों को फ्लैग मार्च, पैदल गश्त, मोटर पेट्रोलिंग और रात्रिकालीन गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। निगरानी बदमाशों, आदतन अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर नियमित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके साथ ही अवैध शराब बिक्री, नशाखोरी, सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और तेज रफ्तार वाहन संचालन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

इंटरनेट मीडिया पर कड़ी नजर

समीक्षा बैठक में सोशल मीडिया के दुरुपयोग को लेकर भी विशेष चर्चा हुई। एएसपी पंकज पटेल ने जानकारी दी कि इंटरनेट मीडिया पर फैलने वाले भ्रामक, उत्तेजक या साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले संदेशों पर नजर रखने के लिए सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है। अफवाह फैलाने या कानूनव्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ वैधानिक प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  डीएम ने दीगर राज्य की शराब परोसने वाली बार का लाइसेंस सस्पेंड किया

शहर के मुख्य मार्गों में फ्लैग मार्च

समीक्षा बैठक के उपरांत कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह मार्च पुलिस ग्राउंड से शुरू होकर प्रमुख चौकचौराहों, बाजार क्षेत्रों और संवेदनशील इलाकों से गुजरते हुए पुनः पुलिस ग्राउंड में संपन्न हुआ। फ्लैग मार्च का उद्देश्य आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा पैदा करना और असामाजिक तत्वों को स्पष्ट चेतावनी देना था।

50 से अधिक वाहन, 200 से ज्यादा जवान

फ्लैग मार्च में जिला पुलिस बल के 200 से अधिक अधिकारीकर्मचारी और 50 से ज्यादा पुलिस वाहन शामिल रहे। भारी पुलिस मौजूदगी से शहर में सख्त लेकिन भरोसेमंद सुरक्षा का संदेश गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद कर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की, वहीं बदमाशों को सख्त चेतावनी भी दी गई।

जबरन रंग लगाने नशे में ड्राइविंग पर सख्ती

फ्लैग मार्च के माध्यम से नागरिकों से अपील की गई कि होली पर्व को उल्लास और भाईचारे के साथ मनाएं। जबरन रंग लगाने, नशे की हालत में वाहन चलाने, सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने और अफवाह फैलाने जैसी गतिविधियों से दूर रहने का संदेश दिया गया। एसएसपी ने कहा कि होली खुशी का पर्व है, इसे बिगाड़ने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई तय है।

ग्रामीण इलाकों में भी सतर्कता

ग्रामीण क्षेत्रों में भी होली को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। थाना और चौकी स्तर पर फ्लैग मार्च कर लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत की जा रही है। अधिकारियों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से समन्वय बनाकर किसी भी संभावित विवाद को पहले ही सुलझाने के निर्देश दिए गए हैं।

डीजे और सार्वजनिक आयोजनों पर नियंत्रण

होली के दौरान डीजे संचालन, जुलूस और सार्वजनिक आयोजनों के लिए पूर्व अनुमति अनिवार्य करने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए गए हैं। तय शर्तों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button