CG Health News:– प्रदेश में सुशासन का यह हाल, मुख्यमंत्री के गृह जिले में एंबुलेंस नहीं मिलने पर वृद्धा को ठेले में लाना पड़ा अस्पताल, देखिए VIDEO…

CG Health News:– मुख्यमंत्री के गृह जिले जशपुर में स्वास्थ्य सेवाओं के बुरे हाल को लेकर आरटीआई एक्टिविटीस्ट कुणाल शुक्ला ने टिप्पणी की है। 70 साल की वृद्धा के बीमार पड़ने पर परिजनों ने कई बार संजीवनी 108 एंबुलेस को कॉल किया,पर एंबुलेंस नहीं मिलने पर वृद्धा को ठेले में अस्पताल पहुंचाना पड़ा।
Jaspur जशपुर। प्रदेश में सुशासन की सरकार है और इस सुशासन के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैं। मुख्यमंत्री का गृह जिला सरगुजा संभाग का जशपुर है। इस जिले में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का इस कदर बुरा हाल है कि स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी नजर आ रही हैं। 70 वर्षीय वृद्ध महिला को एंबुलेंस नहीं मिलने के चलते ठेले पर अस्पताल पहुंचाना पड़ा। आरटीआई एक्टिविटीसिस्ट कुणाल शुक्ला ने इस बात को लेकर सोशल मीडिया साइट एक्स पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री के गृह जिले जशपुर में 70 साल की महिला के तबियत खराब होने पर परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस को कॉल किया। बता दे की निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग संजीवनी108 का संचालन करता है। जिसमें कॉल आने पर संजीवनी 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच कर बीमारों को अस्पताल पहुंचाता हैं। वृद्धा के बीमार होने पर उनके परिजनों ने कई बार संजीवनी 108 एंबुलेंस को कॉल किया पर एंबुलेंस नहीं आने पर मजबूरन कुछ युवाओं ने ठेले पर वृद्धा को अस्पताल पहुंचाया।

प्रदेश के चर्चित आरटीआई एक्टिविटीस्ट कुणाल शुक्ला ने इसको लेकर सोशल मीडिया साइट एक्स पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए गंभीर टिप्पणी कर लिखा है कि
👇👇
https://x.com/kunal492001/status/2018943198849269924?s=48
“दरअसल छत्तीसगढ़ की पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था ही “ठेले” पर है,
मामला सुशासन वाले मुख्यमंत्री के जशपुर जिले का है जहाँ 70 वर्षीय वृद्ध महिला को ठेले पर इसलिए जिला अस्पताल लाना पड़ा क्योंकि 108 पर कई बार कॉल करने पर भी एंबुलेंस नहीं आई।
वो तो धन्य हैं ये चार युवा वेद प्रकाश तिवारी शंकर ताम्रकार, विशाल नायक, मंगल पांडे और राजेश गुप्ता जिन्होंने सुशासन को आईना दिखा कर बुजुर्ग महिला को ठेले पर अस्पताल पहुँचा दिया।“

न्यायधानी से बात करते हुए कुणाल शुक्ला ने कहा कि “जब प्रदेश के मुखिया के गृह जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का यह हाल है और वृद्धा को समय पर एंबुलेंस नहीं मिला और सही समय पर उपचार नहीं मिलने से उनकी जान पर बन आई तो समझा जा सकता है कि पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति किस कदर बिगड़ी हुई होगी।” कुणाल शुक्ला ने वृद्धा को ठेले में अस्पताल पहुंचाने वाले युवाओं की प्रशंसा कर उनकी पीठ भी थपथपाई।

Live Cricket Info



