अपराधक्राइमछत्तीसगढ़देश - विदेशमहासमुंदराज्य एवं शहर

CG News:–छत्तीसगढ़ में पकड़ाया दो करोड़ रुपए से अधिक कीमत का 1432 किलो अवैध मादक पदार्थ अफीम पोस्त डोडा,हरियाणा के दो तस्कर गिरफ्तार

CG News:– नेशनल हाईवे-53 पर नाकेबंदी कर 1432 किलो अफीम पोस्त डोडा जब्त किया। हरियाणा के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जो इसे झारखंड से रायपुर ले जा रहे थे। पुलिस ने पिकअप वाहन, दो मोबाइल और कुल 2.25 करोड़ रुपए मूल्य का मादक पदार्थ जब्त कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा।

Mahasamund महासमुंद। महासमुंद पुलिस ने दो करोड़ 14 लाख रुपए की कीमत का 1432 किलोग्राम अफीम पोस्त डोडा पकड़ा गया। पिकअप में हरियाणा के दो तस्कर अफीम पोस्त डोडा रखकर झारखंड से रायपुर ला रहे थे। जिसे पुलिस ने नाकेबंदी में पकड़ा गया। मामला सिंघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

एसपी प्रभात कुमार के निर्देशों पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा एंड टू एंड एवं फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन,सोर्स पॉइंट डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। लगातार पुलिस द्वारा चेकिंग पॉइंट लगाकर चेकिंग की जा रही है। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक पिकअप क्रमांक एचआर 46 एफ 4848 में दो व्यक्ति अफीम पोस्त डोडा रखकर उड़ीसा की ओर से छत्तीसगढ़ रहे हैं।

  कर्नाटका बैंक के 111 खातों में 86 लाख से ज्यादा जमा, जांच में जुटी पुलिस

सूचना पर नेशनल हाईवे क्रमांक 53 रेहटीखोला में पुलिस टीम ने नाकेबंदी की। थोड़ी देर बाद वहां दे गुजर रहे एक पिकअप क्रमांक एचआर 46 एफ 4848 को रोका गया। जिन्हें पता पूछने पर चालक ने अपना नाम हरविंदर सिंह पिता गुरुमुख सिंह उम्र 40 साल निवासी गली नम्बर तीन शांति नगर करनाल थाना जिला करनाल हरियाणा बताया। बाजू की सीट में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम सत्यवान वाल्मीकि पिता मांगेराम उम्र ,40 वर्ष निवासी शांतिनगर थाना करनाल जिला करनाल हरियाणा बताया। वाहन की तलाशी लेने पर बोरियो के अंदर भरा अफीम पोस्त डोडा मिला। पूछताछ में इसे गुमला झारखंड से रायपुर छत्तीसगढ़ ले जाना बताए।

आरोपियों से 1432 किलोग्राम अफीम पोस्त डोडा कीमत 2 करोड़,14 लाख ,80 हजार रुपए,पिकअप कीमती दस लाख रुपए, दो नग मोबाइल,कुल जुमला कीमती दो करोड़ 25 लाख रुपए जप्त किए गए। दोनों के खिलाफ सिंघोड़ा थाने में एनडीपीएस का अपराध कायम कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button