छत्तीसगढ़देशराज्य एवं शहर

CG RoadSafety News:- सड़क हादसों में अब पुलिस बनेगी राहत की सबसे अहम कड़ी, मिलेगा ₹1.5 लाख तक कैशलेस इलाज

CG RoadSafety News:- अब सोचिए… सड़क पर कोई हादसा होता है और इलाज के लिए पैसे की चिंता ही खत्म हो जाए। कुछ ऐसा ही सिस्टम बेमेतरा में मजबूत किया जा रहा है। बेमेतरा में एसएसपी रामकृष्ण साहू के निर्देशन में पीएम राहत योजना, iRAD और e-DAR प्लेटफॉर्म के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें थाना/चौकी प्रभारियों एवं सीसीटीएनएस स्टाफ को सड़क दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित व कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। योजना के तहत सड़क दुर्घटना पीड़ितों को अधिकतम 7 दिनों तक ₹1.5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलेगी, जिसका उद्देश्य ‘गोल्डन ऑवर’ में तत्काल उपचार सुनिश्चित करना है। अधिकारियों को e-DAR प्लेटफॉर्म पर दुर्घटना मामलों के समयबद्ध प्रमाणीकरण और पीड़ितों को नामित अस्पतालों तक शीघ्र पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कार्यशाला में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

 

Bemetara बेमेतरा, 11 अप्रैल 2026। एसएसपी रामकृष्ण साहू के निर्देशन में पीएम राहत योजना, आई-रेड (iRAD) एवं ई-डार (e-DAR) प्लेटफॉर्म के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बेमेतरा में किया गया, जिसमें जिले के थाना एवं चौकी प्रभारियों सहित सीसीटीएनएस कर्मियों ने भाग लिया।

 

कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव के मार्गदर्शन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इन डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के संचालन, उपयोग और सड़क दुर्घटना पीड़ितों को समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

 

 

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर द्वारा “पीएम राहत – सड़क दुर्घटना पीड़ित अस्पताल में भर्ती एवं सुनिश्चित उपचार योजना” के विभिन्न पहलुओं को समझाया गया। बताया गया कि इस योजना के तहत सड़क दुर्घटना के बाद पीड़ित को दुर्घटना की तिथि से अधिकतम 7 दिनों तक ₹1,50,000 तक की कैशलेस उपचार सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य ‘गोल्डन ऑवर’ में त्वरित चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करना है।

 

पुलिस की भूमिका को बताया गया अहम

 

कार्यशाला में यह भी स्पष्ट किया गया कि इस योजना के सफल क्रियान्वयन में पुलिस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। पुलिस द्वारा e-DAR प्लेटफॉर्म पर दुर्घटना मामलों का समय पर प्रमाणीकरण, तथा घायल व्यक्तियों को नामित अस्पतालों तक तत्काल पहुंचाने में समन्वय स्थापित करना अनिवार्य है। इससे पात्र पीड़ितों को समय पर उपचार सुविधा सुनिश्चित हो सकेगी।

 

अधिकारियों को दिए निर्देश

 

अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को योजना का लाभ समयबद्ध रूप से दिलाने के लिए आवश्यक सभी प्रक्रियाएं तत्परता से पूरी की जाएं, ताकि किसी भी पीड़ित को उपचार में देरी का सामना न करना पड़े।

 

बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी रहे मौजूद

 

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में डीएसपी (मुख्यालय) श्री राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू सहित जिले के अनेक थाना/चौकी प्रभारी, मास्टर ट्रेनर ईश्वर वर्मा (DRM), साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा एवं अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

कार्यशाला को सड़क सुरक्षा और डिजिटल सिस्टम के माध्यम से राहत व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

YASHVANT PANDEY

समाचार रिपोर्टर के रूप में उनका उद्देश्य समाज की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर प्रशासन तक पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button