छत्तीसगढ़जरूरी खबरबिलासपुरराज्य एवं शहर

CG Train News: 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, नागपुर मंडल में पावर ब्लॉक का असर 13-14 फरवरी और 13-14 मार्च को रहेगी बाधा, यात्रा से पहले जरूर देखें सूची

बोरतलावदरेकसा खंड में बॉक्स पुशिंग और RH-गर्डर लॉन्चिंग का काम

Bilaspur बिलासपुर।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर जोन ने नागपुर मंडल में प्रस्तावित अधोसंरचना उन्नयन कार्य के कारण छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 14 पैसेंजर ट्रेनों को निर्धारित तिथियों पर निरस्त करने का निर्णय लिया है। रेलवे के अनुसार समपार फाटक क्रमांक 481 (किमी 948/19-21) बोरतलावदरेकसा सेक्शन में बॉक्स पुशिंग कार्य के तहत आरएचगर्डर की लॉन्चिंग और डीलॉन्चिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस कार्य को सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए 13-14 फरवरी 2026 को अप एवं डाउन लाइन पर ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इसी तरह 13-14 मार्च 2026 को डीलॉन्चिंग के दौरान भी ब्लॉक प्रभावी रहेगा। तृतीय लाइन पर भी तकनीकी कार्य प्रस्तावित है, जिससे कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित होगा।

इन गाड़ियों का परिचालन रहेगा बंद
1. 68721
रायपुरडोंगरगढ़ मेमू – 13, 14 फरवरी तथा 13, 14 मार्च 2026 को निरस्त।
2. 68723
डोंगरगढ़गोंदिया मेमू – 13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026 को निरस्त।
3. 68724
गोंदियारायपुर मेमू – 14, 15 फरवरी तथा 14, 15 मार्च 2026 को निरस्त।
4. 68741
दुर्गगोंदिया मेमू – 13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026 को रद्द।
5. 68744
नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारीगोंदिया मेमू – 13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026 को रद्द।
6. 68711
डोंगरगढ़गोंदिया मेमू – 13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026 को निरस्त।
7. 68716
नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारीगोंदिया मेमू – 13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026 को निरस्त।
8. 68715
बालाघाटनेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू – 13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026 को निरस्त।
9. 68714
नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारीबालाघाट मेमू – 13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026 को रद्द।

  एसपी ने जारी किया तबादला आदेश, थानों और चौकियों की जिम्मेदारी बदली

इन ट्रेनों का संचालन रहेगा विनियमित
1. 18109
टाटानेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस – 13 फरवरी एवं 13 मार्च 2026 को दुर्गबोरतलाव सेक्शन के बीच नियंत्रित परिचालन।
2. 18239
कोरबानेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस – 13 फरवरी एवं 13 मार्च 2026 को दुर्गबोरतलाव खंड में विनियमित रूप से चलाई जाएगी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button