छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर पांच नक्सली ढेर

दंतेवाड़ा । दंतेवाड़ा और बीजापुर सीमा पर मंगलवार की सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पांच नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। लेकिन तीन के शव बरामद हो गए हैं। साथ ही हथियार भी बरामद किए हैं। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय ने बताया कि जिला दंतेवाड़ा और बीजापुर की सरहदी क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान पर निकले सुरक्षा बल की टीम के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई है।

सुबह 8 बजे के लगभग हुई मुठभेड़ में दोनों ओर से गोलीबारी चलती रही। जहां पुलिस ने लगातार नक्सलियों के ऊपर ताबड़तोड़ गोलीबारी की। इस दौरान तीन नक्सलियों को मार गिराया। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद के साथ तीन नक्सलियों के शव भी बरामद किए गए हैं।फिलहाल मुठभेड़ स्थल पर तलाशी अभियान चल रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ भी सकती है। फिलहाल, सर्चिंग जारी है। बताया जाता है कि नक्सलियों के बड़े कैडर के जमा होने की सूचना पर करीब 500 जवान कोर इलाके में पहुंचे हुए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, करीब पांच नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार, इंद्रावती नदी के पार बड़ी संख्या में नक्सलियों के जमा होने की सूचना पर दंतेवाड़ा और बीजापुर से जवानों की टीम एक दिन पहले मुठभेड़ स्थल पर रवाना की गई है। जवानों ने नक्सलियों को चारों तरफ से घेर रखा है।

  दिव्यांगों को सहानुभूति नहीं सहयोग की आवश्यकता है  जालान 11वीं राज्य स्तरीय दिव्यांग तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन

बीते दिनों 30 नक्सली हुए थे ढेर

वहीं दूसरी तरफ 20 मार्च को छत्तीसगढ़ में जवानों ने एक बड़ी सफलता मिली थी। बीजापुर और कांकेर जिले में नक्सलियों और सुरक्षाबलों की अलग-अलग मुठभेड़ हुई। बीजापुर में हुई मुठभेड़ में 26 नक्सली मारे गए और बीजापुर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) का एक जवान बलिदान हो गया। वहीं, कांकेर में चार नक्सली ढेर हुए हैं। सभी 30 नक्सलियों के शव बरामद किए गए थे।

31 मार्च से पहले नक्सलमुक्त होगा देश

30 नक्सलियों के मारे जाने पर केंद्रीय गृहमंत्री ने एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा था कि नक्सलमुक्त भारत अभियान की दिशा में हमारे जवानों ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर में हमारे सुरक्षाबलों के दो अलग-अलग ऑपरेशन्स में 30 नक्सली ढेर कर दिए हैं।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button