ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढ़देश - विदेशबिलासपुरराज्य एवं शहर

बिलासपुर: रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध हालत में घूम रहे युवक से 17.90 लाख रुपये बरामद, पुलिस कर रही पूछताछ

बिलासपुर: रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध हालत में घूम रहे युवक से 17.90 लाख रुपये बरामद, पुलिस कर रही पूछताछ

बिलासपुर/बेलगहना। बेलगहना पुलिस एवं ए.सी.सी.यू. (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) बिलासपुर की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध युवक के कब्जे से भारी मात्रा में नकदी बरामद की है। युवक रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता मिला, जिसके पास से कुल 17 लाख 90 हजार रुपये नकद जब्त किए गए हैं। फिलहाल पुलिस रकम के स्रोत की जांच में जुटी हुई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेलगहना चौकी पुलिस एवं ए.सी.सी.यू. बिलासपुर की टीम क्षेत्र में अपराध विवेचना एवं संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के दौरान गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि टेगनमाड़ा रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति दो सूटकेस और एक पिट्ठू बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए टीम ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह से आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त करने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।

  अवैध रेत उत्खनन पर रोक नहीं बेखाैफ चलता है खनन खदान की मंजूरी नहीं फिर भी रॉयल्टी के जगह भगवान के नाम पर होती है फर्जी वसूली

पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम पवन बजाज, पिता अर्जुन बजाज, उम्र 35 वर्ष, निवासी कश्यप कॉलोनी, पुराना बस स्टैंड, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर बताया। पुलिस द्वारा उसके पास रखे दो सूटकेस और एक पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर उसमें 10, 20 और 50 रुपये के नए नोटों के कुल 81 बंडल बरामद हुए। गिनती करने पर नकदी की कुल राशि 17,90,000 रुपये पाई गई।

नकदी की इतनी बड़ी मात्रा संदिग्ध प्रतीत होने एवं किसी अपराध से संबंधित होने की आशंका के चलते पुलिस ने धारा 106 बीएनएसएस के तहत पूरी रकम को जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से रकम के स्रोत और उपयोग के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि नकदी किसी अवैध गतिविधि से तो संबंधित नहीं है।

इस पूरी कार्रवाई में चौकी बेलगहना पुलिस एवं ए.सी.सी.यू. बिलासपुर टीम के अधिकारियों और जवानों की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आवश्यक तथ्यों के सामने आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

SURENDRA MISHRA

एक समर्पित पत्रकार के रूप में वे जनता तक सच्ची और निष्पक्ष खबर पहुँचाने के लिए लगातार जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button