छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपादेश - विदेशराज्य एवं शहर

JanjgirChampa News :- कलेक्टर के निर्देशन में अवैध खनिज गतिविधियों पर कार्रवाई,अवैध उत्खनन के 612 प्रकरण दर्ज, 1.74 करोड़ से अधिक की वसूली,जिला प्रशासन ने राजस्व हानि स्वीकारी,

JanjgirChampa News :- कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जांजगीरचांपा जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है।आंकड़े बताते हैं वित्तीय वर्ष 2025-26 में 612 प्रकरण दर्ज कर 1.74 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली भी हुई है, वहीं पिछले दो माह में 50 मामलों में 16.73 लाख रुपये का राजस्व वसूला गया है
लेकिन जिला प्रशासन ने राजस्व हानि होने की बात स्वीकार की है। सवाल यह है कि जब कार्रवाई जारी थी, तब तक नुकसान कैसे होता रहा? ऐसे में सवाल उठता हैक्या यह कार्रवाई पर्याप्त है या माइनिंग माफिया की जड़ें अब भी व्यवस्था में गहराई तक फैली हुई हैं?

JanjgirChampa जांजगीर चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध विशेष अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन ने विभागीय अधिकारियों को सख्ती बरतने कहा ताकि राजस्व हानि को रोका जा सके।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अवैध गतिविधियों पर पूर्णतः नियंत्रण स्थापित करने हेतु और अधिक सक्रियता, सतर्कता बरतते हुए नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि जिले में खनिज संसाधनों का संरक्षण हो सके और शासन को राजस्व हानि से बचाया जा सके।

जिले में अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कलेक्टर द्वारा सख्त रुख अपनाया गया है।अवैध खनन में लगातार संलिप्त पाए जाने वाले वाहनों एवं उनके चालकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए उनके ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई आरटीओ अधिकारी द्वारा सुनिश्चित की करने के निर्देश दिए गए है ।इसके साथ ही कार्रवाई के दौरान जब्त की गई रेत को संबंधित वाहनों के माध्यम से पुनः नदी में डलवाया जा रहा है

  CG:– महिला आरक्षक के कपड़े फाड़ने वाले मुख्य आरोपी का निकला जुलूस, चेहरे पर लिपस्टिक, जूतों की माला और सड़क पर उठक–बैठक

612 प्रकरण दर्ज, 1.74 करोड़ से अधिक की वसूली

खनिज अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला उड़नदस्ता दल द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण से संबंधित कुल 612 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इन प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ 74 लाख 19 हजार 220 रुपये की राशि वसूल कर शासन के खनिज मद में जमा कराई गई है।अवैध खनिज गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत दण्डात्मक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विगत दो माह में 50 प्रकरण दर्ज, 16 लाख की वसूली

विगत दो माह में अवैध खनिज गतिविधियों के विरुद्ध विशेष सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 50 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए 16 लाख 73 हजार 176 रुपये की राशि वसूल की गई। कलेक्टर निर्देशन में आगे भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और अवैध खनिज कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button