देश - विदेशराज्य एवं शहर

CG : प्रताड़ना से परेशान युवती की होटल में आत्महत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार

प्रताड़ना से परेशान युवती की होटल में आत्महत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार


जिले में 23 वर्षीय युवती दिशा मरावी की संदिग्ध परिस्थितियों में आग से हुई मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी द्वारा लगातार मानसिक प्रताड़ना और जातिगत अपमान किए जाने से परेशान होकर युवती ने आत्मघाती कदम उठाया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस के अनुसार, दिशा मरावी (23 वर्ष), पिता जयकुमार मरावी, निवासी वार्ड क्रमांक 11 सक्ती, घटना के दिन शिवम होटल के कमरा नंबर 105 में ठहरी हुई थी। बताया जा रहा है कि होटल, सिंग ढाबा के ऊपर स्थित है। युवती ने तारपीन तेल अपने शरीर पर डालकर आग लगा ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मामले में मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी योगेंद्र साहू (23 वर्ष), पिता यशवंत साहू, निवासी ग्राम सकरेली कला, थाना सक्ती, युवती को लंबे समय से परेशान कर रहा था। आरोपी द्वारा बार-बार जातिगत गाली-गलौज करने और विभिन्न प्रकार के दबाव डालने की बात भी सामने आई है।
घटना के समय आरोपी भी मौके पर मौजूद था और युवती के आग लगाने के दौरान वह भी आंशिक रूप से झुलस गया था, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद आरोपी से पूछताछ की, जिसमें मानसिक प्रताड़ना से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए।

  Bijapur News: पेट दर्द की शिकायत लेकर लाई गई छात्रा निकली गर्भवती, छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी 12वीं की छात्रा,परिजन इलाज कराए बिना ले गए घर

साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे की विवेचना जारी है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

SURENDRA MISHRA

एक समर्पित पत्रकार के रूप में वे जनता तक सच्ची और निष्पक्ष खबर पहुँचाने के लिए लगातार जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button