
कोटा युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आशीष मिश्रा की दावेदारी, चुनावी सरगर्मी तेज
युवा शक्ति और नए नेतृत्व के संदेश के साथ आशीष मिश्रा ने शुरू किया अभियान, युवाओं से संगठन से जुड़ने की अपील
कोटा। युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को लेकर कोटा विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कोटा विधानसभा युवा कांग्रेस कोटा विधानसभा अध्यक्ष के लिए आशीष मिश्रा ने अपनी दावेदारी पेश की है। उनकी दावेदारी के साथ ही क्षेत्र में युवा कांग्रेस चुनाव को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
आशीष मिश्रा ने अपने चुनावी अभियान के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं को संगठन से जोड़ने और युवा नेतृत्व को मजबूत करने पर जोर दिया है। उनके अभियान का मुख्य संदेश “युवा शक्ति, बदलाव की तैयारी” और “नया युग, नया नेतृत्व” है। अभियान के जरिए युवाओं से संगठन से जुड़कर सक्रिय भागीदारी निभाने तथा सकारात्मक बदलाव की मुहिम को मजबूत करने की अपील की जा रही है।
युवा कांग्रेस की चुनावी सदस्यता एवं प्रक्रिया 30 अगस्त से शुरू होकर 29 सितंबर की शाम 5 बजे तक चलेगी। चुनावी प्रक्रिया की घोषणा के बाद संभावित दावेदारों ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में कोटा विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस की राजनीति और अधिक सक्रिय होने की संभावना है।
आशीष मिश्रा का कहना है कि युवा किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जा सकता है। उनका प्रयास है कि अधिक से अधिक युवा संगठन से जुड़ें और उन्हें नेतृत्व एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में आगे आने का अवसर मिले।
कोटा विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर अब युवाओं के बीच भी चर्चा तेज हो गई है। चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ने के साथ ही दावेदारों की सक्रियता, जनसंपर्क और युवाओं के बीच उनकी पकड़ महत्वपूर्ण मानी जा रही है। आशीष मिश्रा की दावेदारी के बाद अब चुनावी मुकाबले को लेकर राजनीतिक हलकों में भी नजरें टिक गई हैं।
Live Cricket Info
