Healthगौरेला पेण्ड्राछत्तीसगढ़जरूरी खबरजीपीएमजीवन परिचयब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहर

CG News :GPM की सरपंच की बेटी का कमाल,CIMS बिलासपुर MBBS में चयन।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के डोंगरिया ग्राम पंचायत से एक बेहद गर्व और प्रेरणादायक खबर सामने आई है। जिससे जिले और गांव का नाम रोशन हुआ है,यहां के सरपंच अमृत लाल ओट्टी, यशोदा ओट्टी की सुपुत्री संजना ओट्टी का चयन छत्तीसगढ़ के सबसे प्रतिष्ठित सरकारी मेडिकल कॉलेज, Chhattisgarh Institute of Medical Science, CIMS Bilaspur में MBBS के लिए चयनित हुआ है।
ग्रामीण परिवेश और साधारण परिवार में पली-बढ़ी संजना ओट्टी ने अपनी कड़ी मेहनत, अटूट लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति से यह मुकाम हासिल किया है। देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक NEET-UG परीक्षा में शानदार अंक हासिल कर सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS के लिए चयनित होना कोई आसान बात नहीं है। लाखों छात्र इस परीक्षा में शामिल होते हैं, लेकिन हजारों में से कुछ ही छात्रों को सरकारी सीट मिल पाती है।
संजना ने 1वर्ष बिलासपुर में कोचिंग संस्थान में कोचिंग भी किया है और इसके अलावा घर पर रहकर ही NEET की तैयारी की और पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है। बताया जा रहा है कि संजना बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं और डॉक्टर बनकर गरीबों और ग्रामीणों की सेवा करना उनका सपना था, जो आज साकार होने जा रहा है।
संजना के चयन की खबर मिलते ही पूरे डोंगरिया गांव में जश्न का माहौल है। घर में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। परिवार में खुशी का ठिकाना नहीं है। सरपंच अमृत लाल ओट्टी ने कहा कि उनकी बेटी ने पूरे गांव और समाज का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। गांव के लोगों, जनपद सदस्यों, पंच-सरपंचों और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने संजना को फूल-मालाओं से लाद दिया और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया।
इस होनहार बेटी की सफलता से गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की हजारों बेटियों को NEET जैसी बड़ी परीक्षा की तैयारी करने और डॉक्टर बनने की नई प्रेरणा मिलेगी।

  Dantewada news:– बीईओ हुए निलंबित, कार्यालयीन समय में शराब के नशे में धुत्त रहने पर कलेक्टर ने जारी किया निलंबन आदेश
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Bipat Sarthi

पत्रकार के रूप में कार्य करते हुए स्थानीय समाचारों का निष्पक्ष कवरेज, साक्षात्कार और सटीक रिपोर्टिंग का अनुभव।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button