
CG Crime News:-मोबाइल देने के बहाने प्रेमी ने अपनी कथित प्रेमिका को गांव बुलाया, लेकिन वहां पहुंचते ही मामला बिगड़ गया। महिला का आरोप है कि प्रेमी की पत्नी ने उसे देख गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर बाल पकड़कर जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं, नुकीली वस्तु से हमला करने का भी आरोप लगाया गया है, जिससे महिला घायल हो गई।
घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम कड़ार की है। पीड़िता ने डायल-112 को सूचना देकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रेम संबंध, मोबाइल का बहाना और फिर बीच सड़क विवाद—इस घटना की इलाके में खूब चर्चा है।
Bilaspur बिलासपुर। प्रेम संबंधों से जुड़ा एक विवाद चकरभाठा थाना क्षेत्र में मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि प्रेमी ने अपनी कथित प्रेमिका को नया मोबाइल देने के बहाने गांव बुलाया, लेकिन वहां उसकी पत्नी पहुंच गई और जमकर मारपीट कर दी। पीड़िता ने पत्नी पर धारदार वस्तु से हमला करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
8-9 साल पुराने संबंध का दावा
तोरवा चौक स्थित किराए के मकान में रहने वाली 27 वर्षीय श्रद्धा सिंह ने पुलिस को बताया कि वह एक निजी अस्पताल में हाउसकीपिंग का काम करती है। उसका परिचय करीब आठ-नौ साल पहले राजमिस्त्री और ठेकेदारी का काम करने वाले राजू वर्मा से हुआ था। महिला का दावा है कि दोनों लंबे समय से संपर्क में थे और राजू समय-समय पर उससे मिलने आता था।
मोबाइल देने के लिए गांव बुलाया
शिकायत के अनुसार मंगलवार को राजू वर्मा ने फोन कर उसे ग्राम कड़ार बुलाया। उसने पेट्रोल पंप के पास स्थित किराना दुकान के पास पहुंचकर किसी अन्य के मोबाइल से फोन करने को कहा और नया मोबाइल देने की बात कही।
महिला शाम को गांव पहुंची और फोन लगाया, लेकिन कॉल राजू की पत्नी माया वर्मा ने रिसीव कर लिया। इसके बाद श्रद्धा ने फोन काट दिया और वहीं इंतजार करने लगी।
पत्नी पहुंची, शुरू हो गया विवाद
आरोप है कि शाम करीब सात बजे माया वर्मा मौके पर पहुंची और श्रद्धा को देखकर गाली-गलौज करने लगी। विरोध करने पर बाल पकड़कर मारपीट की गई। पीड़िता के मुताबिक उसे जमीन पर गिराकर घसीटा गया और हाथ-मुक्कों से हमला किया गया, जिससे सिर, पीठ और हाथ में चोटें आईं।
महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि हमले के दौरान आरोपित के हाथ में नुकीली वस्तु थी, जिससे उसकी कलाई पर गंभीर चोट लगी और खून निकलने लगा।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
घटना के बाद पीड़िता ने डायल-112 को सूचना दी। शिकायत के आधार पर चकरभाठा पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
Live Cricket Info
