करियरखेलखेल खिलाड़ीछत्तीसगढ़जरूरी खबरदेश - विदेशराज्य एवं शहररायपुरशिक्षा

CG News:- प्रदेश के टॉपर छात्रों को बड़ा तोहफा:10 मई को मुंबई–बैंगलोर IPL मैच देखेंगे,वो भी फ्री में!,शिक्षा विभाग का आदेश जारी

CG News:- प्रदेश के टॉपर छात्रछात्राओं को आईपीएल मैच देखने का निःशुल्क अवसर प्रदान किया गया है। 10 मई को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा।
लोक शिक्षण संचालनालय ने आदेश जारी करते हुए चयनित विद्यार्थियों को एससीईआरटी में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
इस पहल का उद्देश्य मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करना और उन्हें बड़े खेल आयोजनों से जोड़ना है।

Raipur रायपुर। प्रदेश के मेधावी और टॉपर छात्रछात्राओं के लिए एक बेहद खास और उत्साह बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। अब ये होनहार विद्यार्थी 10 मई को होने वाले हाईवोल्टेज आईपीएल मुकाबले का निःशुल्क आनंद उठा सकेंगे। यह मैच Mumbai Indians और Royal Challengers Bengaluru के बीच खेला जाएगा, जो Indian Premier League का हिस्सा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

लोक शिक्षण संचालनालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश में साफ कहा गया है कि यह पहल प्रदेश के टॉपर और मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की गई है, ताकि वे बड़े खेल आयोजनों से जुड़कर नई ऊर्जा और अनुभव हासिल कर सकें।

  CG Agriculture News:– कलेक्टर जन्मेजय महोबे पहुँचे ऑयल पाम के खेत, किसानों को दी स्थायी आमदनी की राह

जारी निर्देश के मुताबिक सभी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि चयनित छात्रछात्राएं 10 मई को सुबह 10 बजे तक अनिवार्य रूप से एससीईआरटी में उपस्थित हों। वहीं से आगे की पूरी व्यवस्था की जाएगी।

यह पहला मौका है जब प्रदेश केगुदड़ी के लालमाने जाने वाले मेधावी छात्र इतने बड़े स्तर के क्रिकेट मुकाबले को लाइव देखने का अवसर प्राप्त करेंगे। इस पहल को शिक्षा विभाग की एक प्रेरणादायक कोशिश माना जा रहा है, जिससे छात्रों में उत्साह और आत्मविश्वास दोनों बढ़ने की उम्मीद है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button