छत्तीसगढ़बलरामपुरराज्य एवं शहर

CG Crime News:- घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, एक नहीं दो वारदातों का खुलासा… ₹20 हजार में बेची चोरी की मोटरसाइकिल, खरीददार समेत तीन आरोपी सलाखों के पीछे

CG Crime News: उत्तर छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की वाड्रफनगर पुलिस ने वाहन चोरी के दो अलग-अलग मामलों का सफल खुलासा करते हुए चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों के साथ चोरी की बाइक खरीदने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

सरगुजा। वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच वाड्रफनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग बाइक चोरी के मामलों की जांच करते हुए पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर दिया। कार्रवाई के दौरान चोरी की दोनों मोटरसाइकिल बरामद कर ली गईं, जबकि चोरी करने वाले और चोरी का वाहन खरीदने वाले आरोपी भी पुलिस के शिकंजे में आ गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत वाड्रफनगर के वार्ड क्रमांक-9 निवासी संजीव कुशवाहा की मोटरसाइकिल 24 जून की रात उनके घर के बाहर से चोरी हो गई थी। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने समीर इराकी और संतोष पंडो को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी थाना सनावल क्षेत्र के ग्राम पीपरपान के रहने वाले हैं। पूछताछ में समीर इराकी ने एक और चौंकाने वाला खुलासा करते हुए स्वीकार किया कि उसने वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र से एक अन्य मोटरसाइकिल भी चोरी की थी।

  अंबेडकर स्टेडियम मरम्मत कार्य के कारण अस्थायी रूप से रहेगा बंद

आरोपी ने पुलिस को बताया कि दूसरी चोरी की मोटरसाइकिल उसने उपेन्द्र कुमार (35) निवासी मिनवाखाड़, थाना सनावल को ₹20 हजार में बेच दी थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली और चोरी का सामान खरीदने के आरोप में उपेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने दोनों चोरी की मोटरसाइकिल जब्त करते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई पूरी की और उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस अब वाहन चोरी से जुड़े अन्य मामलों और संभावित कड़ियों की भी जांच कर रही है

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

RAVI TAMBOLI

एक सक्रिय और निष्पक्ष समाचार रिपोर्टर हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय मुद्दों पर सटीक व तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button