अपराधछत्तीसगढ़देशबिलासपुरब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहर

होली से पहले सिरगिटटी पुलिस का सख्त संदेश, 13 आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया


बिलासपुर। होली के रंगों में कानून न घुले, इसके लिए सिरगिटटी थाना पुलिस पहले ही मोर्चे पर है। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेजा गया है।

इस कार्रवाई के तहत 08 फरार गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ा गया, जो लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर थे। वहीं, 03 आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया, जिनके कब्जे से 03 नग धारदार चाकू जब्त किए गए। इसके अलावा, होली के दौरान मारपीट और अशांति फैलाने की आशंका को देखते हुए 02 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की गई।

फरार वारंटी भी आए पुलिस की गिरफ्त में

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राजेश ध्रुव, लोकेन्द्र तिवारी, प्रमोद कुर्मी, राकेश ध्रुव, पवन साहू, चंदन गोस्वामी, सुभाष साहू और दीप रोशन शामिल हैं।

हथियार लेकर घूमने वालों पर सीधा एक्शन

तारन निर्मलकर, सत्यनारायण यादव उर्फ बोदा और अमन श्रीवास को अवैध रूप से धारदार हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

पहले ही रोकी गई संभावित अशांति

सरेश यादव और मुखी वर्मा को शांति भंग की आशंका के चलते निरोधात्मक कार्रवाई के तहत गिरफ्तार किया गया।

यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Was this article helpful?
YesNo

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button