लापरवाहीछत्तीसगढ़देशरतनपुरराज्य एवं शहर

नव निर्माण सड़क में उड़ रही धूल से त्रस्त ग्रामीणों ने किया नेशनल हाईवे चक्का जाम, ठेकेदार और विभाग पर उठे सवाल

नव निर्माण सड़क में उड़ रही धूल से त्रस्त ग्रामीणों ने किया नेशनल हाईवे चक्का जाम, ठेकेदार और विभाग पर उठे सवाल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बिलासपुर नव निर्माणाधीन रतनपुर–केंदा नेशनल हाईवे में उड़ रही धूल से परेशान ग्राम पंचायत पंडरा पथरा के ग्रामीणों ने चक्का जाम कर विरोध जताया। पुलिस की समझाइश के बाद जाम समाप्त हुआ, लेकिन ग्रामीणों ने जल्द समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

रतनपुर–केंदा मार्ग स्थित नव निर्माणाधीन नेशनल हाईवे में बेलगहना चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत पंडरा पथरा में लगातार उड़ रही धूल से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। नव निर्माण सड़क में धूल नियंत्रण के उचित इंतजाम नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

ग्रामीणों का आरोप है कि रतनपुर से केंदा तक बन रही नई सड़क में निर्माण कार्य के दौरान धूल रोकने के लिए न तो नियमित पानी का छिड़काव किया जा रहा है और न ही सुरक्षा के अन्य उपाय किए जा रहे हैं। भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण दिनभर धूल का गुबार उड़ता रहता है, जिससे पूरे गांव में घरों, दुकानों और स्कूल तक धूल से भर जाते हैं। इस कारण बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सांस संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

  Janjgir-Champa News:– कलेक्टर-एसपी का औचक निरीक्षण, बोड़सरा धान खरीदी केंद्र में 95 बोरी अवैध धान जब्त

 

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि कई बार संबंधित विभाग और निर्माण एजेंसी को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन जिम्मेदारों द्वारा केवल आश्वासन दिया गया और जमीनी स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। प्रशासन और ठेकेदार की लापरवाही से परेशान ग्रामीणों ने मजबूर होकर सड़क पर उतरकर अपना विरोध दर्ज कराया।

 

सड़क जाम की सूचना मिलते ही बेलगहना चौकी प्रभारी हेमंत सिंह ठाकुर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा कर उन्हें समझाइश दी। काफी देर तक चली बातचीत और आवश्यक कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया, जिसके बाद वाहनों का आवागमन पुनः शुरू हो सका।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि नव निर्माण सड़क में जल्द ही नियमित पानी छिड़काव, धूल नियंत्रण और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए, तो आने वाले दिनों में और उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और निर्माण एजेंसी की होगी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

YASHVANT PANDEY

समाचार रिपोर्टर के रूप में उनका उद्देश्य समाज की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर प्रशासन तक पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button