IAS/IPSPoliceअपराधछत्तीसगढ़जरूरी खबरदेश - विदेशबिलासपुरराज्य एवं शहर

CG News:- डंडा नहीं, डेटा से चल रही पुलिसिंग! बीट सिस्टम ने बदली तस्वीर—गांजा तस्करी से एटीएम चोर तक दबोचे जा रहे, ,मेहनती जवानों को एसएसपी ने दिया इनाम

CG News पुलिसिंग का तरीका बदलता नजर रहा है। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर लागू बीट सिस्टम में अब आरक्षक अपने इलाके की हर छोटीबड़ी जानकारी से जुड़े हुए हैंघर, किरायेदार और संदिग्ध लोगों का रिकॉर्ड उनके पास है। इसी व्यवस्था की वजह से सकरी में 40 किलो गांजा बरामद हुआ और सिरगिट्टी में एटीएम चोरी के आरोपी को जल्दी पकड़ लिया गया। बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने कैश रिवार्ड देकर सम्मानित भी किया है।

Bilaspur बिलासपुर | बिलासपुर
पुलिस की बीट व्यवस्था से अब अपराधियों में खौफ और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ने लगा है। तस्वीर बदल चुकी हैअब पुलिस सिर्फ डंडा नहीं, डेटा लेकर चल रही है।अपराधी चाहकर भी अपनी पहचान नहीं छिपा पा रहे हैं। नई व्यवस्था के तहत बीट आरक्षकों के पास अपने इलाके के हर घर का रिकॉर्ड, किरायेदारों की जानकारी, मुसाफिरों का विवरण और पुराने दागियों का पूरा कच्चाचिट्ठा मौजूद है।एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर फरवरी से लागू हुई इस नई बीट व्यवस्था का असर अब जमीन पर साफ दिखने लगा है। पुलिस को लगातार कई छोटीबड़ी सफलताएं मिल रही हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सिर्फ सूचना के दम पर सकरी थाने में 40 किलो गांजा पकड़ा गया, जबकि सिरगिट्टी इलाके में एटीएम चोरी करने वाले आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इतना ही नहीं, कई गंभीर अपराधों से जुड़े आरोपियों की भी गिरफ्तारी इसी सिस्टम की वजह से संभव हो सकी है।

बीट में मुस्तैदी दिखाने वाले प्रभारियों को एसएसपी ने कैश रिवार्ड देकर सम्मानित भी किया है।

देखिए सूची ….

-आरक्षक धर्मेंद्र साहू, कोटा थाना, 2000 रुपए
-आरक्षक मनोज बघेल, सकरी थाना, 2000 रुपए
-आरक्षक विनोद शास्त्री, सकरी थाना, 2000 हजार रुपए
-एएसआई दिवाकर सिंह, हिर्री थाना, 1000 रुपए
-प्रधान आरक्षक प्रफुल्ल सिंह, बेलगहना चौकी,1000 रुपए
-आरक्षक अंकित जायसवाल, बेलगहना चौकी, 500 रुपए
-आरक्षक नीतेश सिंह, सिविल लाइन थाना, 500 रुपए
-आरक्षक देवेंद्र शर्मा, सिवल लाइन थाना, 500 रुपए
-आरक्षक पवन बंजारे, सकरी थाना, 500 रुपए
-आरक्षक संजीव जांगड़े, सरकंडा थाना, 500 रुपए
-आरक्षक बोधु कुम्हार, सिरगिट्‌टी थाना, 1000 रुपए
-आरक्षक संजय यादव, सिरगिट्‌टी थाना, 500 रुपए
-आरक्षक सोनू पाल, सिविल लाइन थाना, 200 रुपए
-प्रधान आरक्षक नवीन सोनकर, सिविल लाइन, 200 रुपए
-आरक्षक सज्जू अली, सकरी थाना, 200 रुपए
-आरक्षक मिथिलेश साहू, सिरगिट्‌टी थाना, 500 रुपए

  • आरक्षक राहुल जगत, कोतवाली थाना, 500 रुपए
    -आरक्षक शिवशंकर कुर्रे, कोतवाली थाना, 300 रुपए
    -आरक्षक रंजीत खरे, तोरवा थाना, 200 रुपए
    -आरक्षक रेशम लाल टंडन, मस्तूरी थाना, 500 रुपए
    -आरक्षक राकेश भारद्वाज, मस्तूरी थाना, 200 रुपए
    -आरक्षक सचिन तिवारी, मस्तूरी थाना, 200 रुपए
    -आरक्षक ज्वाला सिंह, कोटा थाना, 100 रुपए
    -आरक्षक दुर्गेश प्रजापति, सरकंडा थाना, 200 रुपए
    -आरक्षक देवसहाय जायसवाल, मस्तूरी थाना, 200 रुपए
    -आरक्षक रोहित पाटले, मस्तूरी थाना, 200 रुपए
  बालको से इस्तीफा देकर अडानी पोर्ट्स में शामिल हुए अवतार सिंह

एसएसपी रजनेश सिंह का बीट सिस्टम पर फोकस: “अब पुलिस की आंख और कान बना यह व्यवस्था

अब पुलिस सिर्फ डंडा नहीं, डेटा के सहारे अपराध पर नजर रख रही है।बिलासपुर के एसएसपी रजनेश सिंह ने बीट सिस्टम को लेकर कहा कि यह व्यवस्था पुलिस की आंख और कान की तरह काम कर रही है। उनके मुताबिक जब बीट आरक्षक अपने क्षेत्र के हर व्यक्ति की जानकारी से जुड़ जाते हैं, तो अपराध को होने से पहले ही रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि थानों में पदस्थ आरक्षकों ने इस दिशा में बेहतर काम किया है और अब इस सिस्टम को और ज्यादा प्रभावी बनाने पर लगातार काम चल रहा है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button