छत्तीसगढ़राज्य एवं शहररायपुर

खिलाड़ियों का जोश और स्केटिंग की रफ्तार देख लोग हुए हैरान, रायपुर में पहली बार बड़ी स्केटिंग प्रतियोगिता आयोजित

रायपुर। राजधानी रायपुर के Ambience Nature परिसर में स्केटिंग का रोमांचक नजारा देखने को मिला, जहां खिलाड़ियों के जोश और रफ्तार ने दर्शकों को हैरान कर दिया। Sportz Mania Academy द्वारा Kashi Sports Academy, Decathlon Raipur और Roko Sports Academy के संयुक्त सहयोग से आयोजित ‘स्केटिंग मैराथन एवं प्रतियोगिता 2026 – सीजन 2’ का सफल आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता की खास बात यह रही कि 3 साल के नन्हे बच्चों से लेकर 18 साल तक के युवाओं ने स्केटिंग ट्रैक पर अपना दमखम दिखाया। छोटे बच्चों का आत्मविश्वास और बड़े खिलाड़ियों की तेज रफ्तार ने उपस्थित लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
आयोजन में रायपुर, भिलाई, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, महासमुंद, धमतरी, तिल्दा, भाटापारा और सरायपाली सहित प्रदेश के विभिन्न शहरों से 190 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में एक ही दिन में 7 आयु वर्ग और 3 स्केट कैटेगरी मिलाकर कुल 42 वर्गों में मुकाबले आयोजित किए गए, जिसे छत्तीसगढ़ के स्केटिंग इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. सीमा जिंदल और रायपुर रोलर्स स्केटिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों की उपस्थिति ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। आयोजन को सफल बनाने में ललित गोलानी, राजेश गोलानी और सोनाली गोलानी का विशेष सहयोग रहा।
इवेंट के सफल संचालन में सचिन चिलमवार, शंकर, अनिकेत, काशीराम छेत्री, जयंत साहू, उमेश चंद्रा, हेमंत, काजल वर्मा, अमीष मरकाम, बालूराम, अनुराग साहू, गर्वित, लक्ष्य, अदिति, अभिनव, ऋतिक और कल्लू सहित आयोजक, निर्णायक और वॉलंटियर्स ने टीम वर्क के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आयोजन में खेल भावना और अनुशासन का प्रेरणादायक माहौल देखने को मिला। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों को जारी रखने की बात कही।

Was this article helpful?
YesNo

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

RAVI TAMBOLI

एक सक्रिय और निष्पक्ष समाचार रिपोर्टर हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय मुद्दों पर सटीक व तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button