अपराधछत्तीसगढ़दुर्गराज्य एवं शहर

Durg News: हनी ट्रैप के सहारे नाबालिग के अपहरण की साजिश का भंडाफोड़, परिवार का भांजा निकला मास्टरमाइंड, 5 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग-  दुर्ग पुलिस ने हनी ट्रैप के जरिए रची गई नाबालिग के अपहरण की सनसनीखेज साजिश का चंद घंटों में पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपहृत बालक को भी सुरक्षित बरामद कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 12 अप्रैल 2026 को प्रार्थी ने थाना अमलेश्वर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका नाबालिग पुत्र मोटरसाइकिल बनवाने के बहाने तिरंगा चौक अमलेश्वर बुलाए जाने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। इसके बाद आरोपियों ने मोबाइल के माध्यम से संपर्क कर धमकी देते हुए फिरौती की मांग की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना अमलेश्वर पुलिस, साइबर सेल और एसीसीयू की संयुक्त टीम गठित कर तत्काल जांच शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्य, कॉल डिटेल और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। जांच के दौरान लोकेशन धमतरी क्षेत्र में मिलने पर दुर्ग पुलिस ने धमतरी पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस पूरे षड्यंत्र का मास्टरमाइंड संजय साहू है, जो पीड़ित परिवार का परिचित और रिश्ते में भांजा बताया गया है। आरोपी ने हेम पुष्पा साहू नामक महिला के माध्यम से हनी ट्रैप की योजना बनाई और अपने साथियों के साथ मिलकर अपहरण की साजिश को अंजाम दिया। आरोपियों ने आर्थिक लाभ और फिरौती हासिल करने के उद्देश्य से यह अपराध करना स्वीकार किया है।
पुलिस ने इस मामले में संजय साहू, शैलेंद्र लहरे, कृष्णा साहू उर्फ करण, रविंद्र लहरे और हेम पुष्पा साहू को गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त एक सेंट्रो कार और छह मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।
दुर्ग पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 140(3), 351(3) और 61 के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

RAVI TAMBOLI

एक सक्रिय और निष्पक्ष समाचार रिपोर्टर हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय मुद्दों पर सटीक व तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button