छत्तीसगढ़देश - विदेशबड़ी ख़बरबिलासपुरराज्य एवं शहर

Bilaspur News:– पिस्टल दिखाकर लूट की सूचना पर सभी थाना क्षेत्रों में अलर्ट जारी, आरोपी जब पकड़ाए तो पता चला,एसएसपी ने करवाई थी लूट…

Bilaspur News:– मिनोचा कॉलोनी में पिस्टल दिखाकर लूट की सूचना मिलते ही शहर के सभी थानों में अलर्ट जारी कर दिया गया और प्रमुख चेकिंग प्वाइंट पर नाकेबंदी शुरू हुई। करीब 15–25 मिनट बाद संदिग्धों को शहर के आउटर क्षेत्र बहतराई के पास पकड़ा गया। जांच में सामने आया कि यह असली वारदात नहीं बल्कि एसएसपी रजनेश सिंह द्वारा पुलिस की मुस्तैदी और रिस्पांस टाइम जांचने के लिए कराई गई मॉकड्रिल थी। मॉकड्रिल में पुलिस की प्रतिक्रिया समय अपेक्षा से धीमा पाए जाने पर एसएसपी ने नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए।

Bilaspur बिलासपुर। शहर के मिनोचा कॉलोनी में पिस्टल दिखाकर दो लोगों द्वारा लूट की सूचना मिलने पर बुधवार शाम थानों में हड़कंप मच गया। पुलिस टीमों ने सभी प्रमुख चेकिंग प्वाइंट पर जांच शुरू की। हालांकि थानों को इसमें 15 से 25 मिनट लग गए। पुलिस बल संदिग्धों की जांच में जुट गई। आरोपी काफी देर बाद शहर के आउटर में पकड़े गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बुधवार शाम कंट्रोल रूम से सूचना दी गई कि मिनोचा कॉलोनी में दो बाइक सवार लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग गए हैं। इस सूचना के बाद संबंधित थाना के अलावा सभी प्रमुख प्वाइंट पर चेकिंग प्वाइंट लगाने के निर्देश दिए गए। वहीं, एकएक टीम घटना स्थल के लिए रवाना हुई। कुछ 15 तो कुछ थाने की टीम को पहुंचने में 25 मिनट लग गए। तब तक आरोपी कई प्रमुख पांइट से बचकर काफी दूर निकल चुका था। आरोपी बहतराई के नजदीक पकड़े गए। तब पता चला कि एसएसपी रजनेश सिंह अपनी टीम की मुस्तैदी परखने के लिए मॉकड्रिल कर रहे थे। एसएसपी पुलिस की रिस्पांस टाइमिंग से काफी नाराज हुए। उन्होंने अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सुधार के निर्देश दिए हैं। ताकि इस तरह की घटनाओं के बाद आरोपी भागने में कामयाब हो सके।

  एनएचएम के 16 हज़ार कर्मचारियों की सरकार से माँग, आवाज अनसुनी की गई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी 

एसएसपी ने पाया कि थानों से बल निकलने और चेकिंग प्वाइंट लगाने में 10 से 15 मिनट का समय लग गया, जो इस तरह की वारदातों में रिस्पांस के लिहाज से सही नहीं है। समय में सुधार के अलावा एसएसपी ने सभी थाना अधिकारियों और थाना प्रभारियों को कई बिंदुओं पर सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने सभी को हर समय अलर्ट रहने के निर्देश भी दिए।

पहली मॉकड्रिल में प्रदर्शन शानदार था:–:

करीब डेढ़ साल पहले भी एसएसपी ने इसी तरह लूट की वारदात का पाइंट कंट्रोल रूम से चलाया था। दोपहर में सभी थानों की टीम तत्काल आरोपी के हुलिए के आधार पर नाकेबंदी कर तलाश में जुट गई थी। सिविल लाइन की टीम ने घटना के कुछ मिनट बाद उसी हुलिए के दो बाइक सवारों को राजीव गांधी चौक पर पकड़ लिया था। हालांकि पुलिस से कई चूक हुईं, जिससे आरोपी भागने में कामयाब रहे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button