अपराधक्राइमछत्तीसगढ़बिलासपुरराज्य एवं शहर

CG Crime News:- अरपा किनारे नशे के कारोबार पर बिलासपुर पुलिस का बड़ा प्रहार, नशीली टेबलेट, गांजा और बाइक समेत तस्कर गिरफ्तार; अब सप्लाई चेन से लेकर काली कमाई तक की होगी जांच

CG Crime News:- बिलासपुर पुलिस की नशे के कारोबारियों पर एक और बड़ी चोट। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर सीएसपी गगन कुमार और कोतवाली थाना प्रभारी देवेश राठौर की टीम ने अरपा नदी किनारे दबिश देकर 139 नशीली टेबलेट, 800 ग्राम गांजा, नकद रकम और बाइक समेत एक युवक को गिरफ्तार किया। अब पुलिस सिर्फ गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि नशे की पूरी सप्लाई चेन, आर्थिक नेटवर्क और अवैध कमाई की भी एंड-टू-एंड जांच करेगी।

बिलासपुर। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बिलासपुर पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अरपा नदी किनारे पचरीघाट क्षेत्र से नशीली टेबलेट और गांजा बेच रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ, बिक्री की नकदी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मुखबिर की सूचना पर टीआई देवेश राठौर की टीम ने बिछाया जाल

कोतवाली थाना प्रभारी देवेश राठौर ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर बिलासपुर पुलिस नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत मुखबिर से सूचना मिली कि अरपा नदी किनारे पचरीघाट क्षेत्र में एक युवक नशीली टेबलेट और गांजा बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 139 नशीली टेबलेट, 800 ग्राम गांजा, ₹1,000 की बिक्री रकम और घटना में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई सिर्फ एक आरोपी को पकड़ने तक सीमित नहीं है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि नशीला सामान कहां से आया, इसकी सप्लाई कौन कर रहा था, इससे और कौन-कौन जुड़े हैं, साथ ही अवैध कमाई और आर्थिक लेन-देन की भी गहन जांच की जा रही है। हमारा लक्ष्य नशे के पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म करना है।

  डैम घूमने आए प्रेमी– प्रेमिका को धमकाकर लूट लिए मोबाइल और रुपये एक गिरफ्तार

इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अरपा नदी किनारे पचरीघाट क्षेत्र में एक युवक अवैध रूप से नशीली टेबलेट और गांजा बेच रहा है। सूचना मिलते ही 27 जुलाई 2026 को पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

139 नशीली टेबलेट, 800 ग्राम गांजा और बाइक बरामद

गिरफ्तार आरोपी की पहचान देवेन्द्र इंगले (23 वर्ष) पिता दीपक इंगले, निवासी पचरीघाट, जूना बिलासपुर, थाना सिटी कोतवाली के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से

  • 139 नग NITRAZEPAM एवं NITROSUN नशीली टेबलेट
  • 800 ग्राम गांजा
  • बिक्री की ₹1,000 नगद राशि
  • घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG-10/3568

बरामद कर जब्त किया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत भेजा गया जेल

आरोपी के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 446/2026 दर्ज कर धारा 21(B), 22(B) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

अब नशे के पूरे नेटवर्क पर पुलिस की नजर

बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कार्रवाई केवल आरोपी की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहेगी। मामले की एंड-टू-एंड विवेचना की जा रही है। जांच के दौरान नशीले पदार्थों के स्रोत, सप्लाई चेन और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। इसके साथ ही फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन के जरिए अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति और आर्थिक लेन-देन की भी गहन जांच शुरू कर दी गई है।

नशे के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

बिलासपुर पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। अवैध कारोबारियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी और सिर्फ गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि उनके आर्थिक नेटवर्क पर भी कड़ी चोट की जाएगी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button