अपराधआयोजनछत्तीसगढ़राज्य एवं शहररायगढ़

CG News:- VIDEO: स्कूल में सियासी संग्राम! घटिया साइकिल वितरण पर भड़के पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ,पुलिस ने किया गिरफ्तार स्कूल में मचा बवाल

CG News:- रायगढ़ जिले के लैलूंगा स्थित शासकीय हाई स्कूल कुपाकानी में साइकिल वितरण कार्यक्रम उस समय विवादों में घिर गया, जब कथित तौर पर घटिया गुणवत्ता की साइकिलें बांटे जाने का विरोध करने पहुंचे पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत को पुलिस ने हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। देखते ही देखते स्कूल परिसर में हंगामे की स्थिति बन गई।

रायगढ़/लैलूंगा। जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल कुपाकानी में छात्रछात्राओं को साइकिल वितरण किया जा रहा था। कार्यक्रम के दौरान पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत वहां पहुंचे और आरोप लगाया कि विद्यार्थियों को घटिया गुणवत्ता की साइकिलें बांटी जा रही हैं। इसे लेकर उन्होंने मौके पर ही विरोध शुरू कर दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रवि भगत के विरोध के बाद कार्यक्रम स्थल पर माहौल गरमा गया। उस समय स्कूल परिसर में भाजपा के जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे, जिससे मामला और अधिक चर्चा का विषय बन गया। विरोध बढ़ने पर खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही लैलूंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने विरोध कर रहे पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत को हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद स्कूल परिसर में कुछ देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

  इंटेलिजेंट पब्लिक स्कूल रतनपुर में हुआ वार्षिकोत्सव

यह पूरा मामला रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद साइकिलों की गुणवत्ता और पुलिस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में वैधानिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button