छत्तीसगढ़देश - विदेशबिलासपुरराज्य एवं शहर

CG News: VIDEO:- करेले के ढेर से निकला कोबरा, सब्जी खरीद रहे युवक को डसा… साप्ताहिक बाजार में मची अफरा-तफरी

CG News:- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के एक साप्ताहिक बाजार में उस समय दहशत फैल गई, जब सब्जी खरीद रहे एक युवक को करेले के ढेर में छिपे कोबरा ने डस लिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। युवक को तत्काल सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

बिलासपुर। शहर के नेहरू नगर स्थित साप्ताहिक बाजार में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। बहतराई निवासी बिहारी साहू बाजार में सब्जी खरीदने पहुंचे थे। वह करेले के ढेर से करेला छांट रहे थे। इसी दौरान ढेर में छिपा बैठा कोबरा अचानक फन फैलाकर बाहर निकला और बिहारी साहू के बाएं हाथ की उंगली पर डस लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
VIDEO

सांप के काटते ही बिहारी साहू ने शोर मचाया। देखते ही देखते कोबरा निकलने की खबर पूरे बाजार में फैल गई। इसके बाद सब्जी विक्रेताओं और खरीदारी कर रहे लोगों के बीच अफरा-तफरी और डर का माहौल बन गया। कई लोग सब्जियों के ढेर से दूर हट गए, जबकि कुछ लोगों ने तत्काल युवक की मदद की।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने बिहारी साहू को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। फिलहाल डॉक्टरों के अनुसार युवक की तबीयत ठीक बताई जा रही है और उसकी लगातार निगरानी की जा रही है।

  CG News:–धान खरीदी नोडल अधिकारियों को लापरवाही पर एस्मा नोटिस, एक दिन का वेतन काटने के निर्देश 

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बरसात के मौसम में खेतों से सब्जियों के साथ जहरीले सांप बाजार तक पहुंचने की आशंका को देखते हुए इस घटना ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस मौसम में सब्जियों के ढेर या बोरियों में हाथ डालने से पहले सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button