Policeगौरेला पेण्ड्राछत्तीसगढ़जीपीएमब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहरशोक समाचारहादसा

CG News : आकाशीय बिजली गिरी,खेत में रोपा लगाने के दौरान हादसा,चपेट में एक महिला मजदूर की दर्दनाक मौत,6 लोग झुलसकर घायल।

GPM : मरवाही थाना क्षेत्र के मड़वाही गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में रोपा लगा रहे मजदूरों पर तेज बारिश और गर्जना के बीच बिजली गिरी। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से इस हादसे में 32 वर्षीय महिला मजदूर श्यामबाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 अन्य मजदूर गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक आज गाँव के ही एक किसान के खेत में मजदूर रोपा लगा रहे थे। इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और बारिश,गरजचमक,तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली खेत में गिरी। बिजली की चपेट में आने से चीखपुकार मच गई।
इस हादसे में 32 वर्षीय श्यामबाई की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं भानमति गंभीर रूप से झुलस गई। इसके अलावा रीता, हेमवती, पार्वती और सविता समेत कुल 6 मजदूर घायल हुए हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही मरवाही थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रशासन ने मृतक के परिजनों को शासकीय सहायता और मुआवजा दिलाने की बात कही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  कोल परिवहन को प्राथमिकता देने यात्री ट्रेनें हो रहीं लगातार निरस्त, रेल्वे का जवाब सुन नाराज हाईकोर्ट ने रेल्वे से मांगा शपथ पत्र


स्थानीय लोगों ने बताया कि रोपा के सीजन में मजदूर सुबह से शाम तक खेतों में काम करते हैं। बारिश के मौसम में आकाशीय बिजली से बचाव को लेकर प्रशासन को गांवगांव में जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौसम खराब होने पर खुले खेतों में काम करने और सुरक्षित स्थान पर शरण लेने की अपील की गई है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Bipat Sarthi

पत्रकार के रूप में कार्य करते हुए स्थानीय समाचारों का निष्पक्ष कवरेज, साक्षात्कार और सटीक रिपोर्टिंग का अनुभव।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button