छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य एवं शहररायपुर

CG BJP News:-छत्तीसगढ़ भाजपा ने 15 प्रकोष्ठों के प्रभारी किए नियुक्त, चुन्नीलाल साहू और लाभचंद बाफना को मिली अहम जिम्मेदारी देखिए पूरी लिस्ट

भाजपा ने छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार की नई तस्वीर खींच दी है। 15 प्रकोष्ठों को नए प्रभारी मिले हैं, जबकि चुन्नीलाल साहू को संकुल संयोजक और लाभचंद बाफना को सहसंयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा ने संगठन को और धार देने के लिए बड़ा फेरबदल करते हुए विभिन्न प्रकोष्ठों में नई जिम्मेदारियां बांट दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति के बाद प्रदेश मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने 2 सितंबर 2026 को नियुक्ति आदेश जारी किया। नियुक्तियों के साथ ही अलग-अलग सामाजिक, आर्थिक और पेशेवर वर्गों तक संगठन की पकड़ मजबूत करने की कवायद तेज होती नजर आ रही है।

भाजपा ने चुन्नीलाल साहू को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक और लाभचंद बाफना को प्रकोष्ठ संकुल सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही पार्टी ने कुल 15 प्रकोष्ठों के प्रभारियों की घोषणा की है।

किसे मिली किस प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी?

मछुआरा प्रकोष्ठ – कृष्णबिहारी जयसवाल
झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ – जोगेश लामा
आर्थिक प्रकोष्ठ – राजेश अग्रवाल
एनजीओ प्रकोष्ठ – एस.डी. बड़गैया
बुनकर प्रकोष्ठ – सीमा साहू
विधि प्रकोष्ठ – जयप्रकाश चंद्रवंशी
चिकित्सा प्रकोष्ठ – डॉ. ललित माखीजा
व्यापार प्रकोष्ठ – श्रीचंद सुंदरानी
व्यवसायी प्रकोष्ठ – प्रदीप सिंह
आरटीआई प्रकोष्ठ – डॉ. विजयशंकर मिश्रा
सांस्कृतिक प्रकोष्ठ – मोना सेन
पंचायत प्रकोष्ठ – श्वेता शर्मा
नगरीय निकाय प्रकोष्ठ – देवजी भाई पटेल
शिक्षा प्रकोष्ठ – राजेश साहू
सहकारिता प्रकोष्ठ – विकांत सिंह

  CG:– शासन के आदेशों की अनदेखी, नियमों के विपरीत संलग्नीकरण पर डीईओ की भूमिका सवालों में

संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद

भाजपा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। अलग-अलग वर्गों और क्षेत्रों से जुड़े प्रकोष्ठों में जिम्मेदारियां तय कर पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और सक्रिय करने का संदेश दिया है।

अब इन प्रभारियों के सामने अपने-अपने प्रकोष्ठों को सक्रिय करने के साथ-साथ संबंधित वर्गों के बीच संगठन की मौजूदगी और संवाद को मजबूत करने की जिम्मेदारी होगी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

RAVI TAMBOLI

एक सक्रिय और निष्पक्ष समाचार रिपोर्टर हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय मुद्दों पर सटीक व तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button