धमतरीTransferछत्तीसगढ़देशराज्य एवं शहर

CG Teacher News:- टीचर बनाम LIC एजेंट! सरकारी नौकरी के साथ एजेंटगीरी का खेल, DEO की जांच में खुलासा… तबादले पर छात्राओं ने खोला मोर्चा

CG Teacher News:-दर्रा हायर सेकेंडरी स्कूल में अंग्रेजी शिक्षक गजेंद्र सिंह राजपूत के खिलाफ सरकारी नौकरी के साथ एलआईसी एजेंट के रूप में काम करने की शिकायत हुई। DEO की जांच कमेटी ने शिकायत को सही पाया और शिक्षक का दर्रा से कंडेल तबादला कर दिया। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। छात्राएं और पालक शिक्षक के समर्थन में DEO कार्यालय पहुंच गए। छात्राओं ने शिक्षक को वापस दर्रा में पदस्थ करने की मांग की। इसके बाद DEO ने तबादला आदेश रद्द कर शिक्षक को फिर दर्रा स्कूल में पदस्थ कर दिया। विभागीय जांच अब भी जारी है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

धमतरी। सरकारी स्कूल में नौकरी… और साथ में एलआईसी एजेंटगीरी! छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शिक्षक की भूमिका को लेकर ऐसा मामला सामने आया है, जिसने शिक्षा विभाग में सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला कुरूद विकासखंड के दर्रा हायर सेकेंडरी स्कूल का है, जहां अंग्रेजी शिक्षक गजेंद्र सिंह राजपूत के खिलाफ सरकारी नौकरी के साथ एलआईसी एजेंट के रूप में काम करने की शिकायत हुई।

 

शिकायत छात्रों और पालकों की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी के पास पहुंची। DEO ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कमेटी गठित की। कमेटी ने जांच के बाद अपनी रिपोर्ट में शिक्षक के एलआईसी एजेंट के रूप में काम करने की शिकायत को सही पाया।

 

जांच रिपोर्ट आई तो DEO ने कर दिया तबादला

 

जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर DEO ने शिक्षक गजेंद्र सिंह राजपूत का दर्रा से कंडेल स्कूल तबादला कर दिया।

 

लेकिन तबादले के बाद स्कूल में कहानी ने अचानक नया मोड़ ले लिया।

 

शिक्षक के तबादले के विरोध में कुछ छात्राएं और अभिभावक सीधे जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंच गए। मांग थी कि शिक्षक को दोबारा दर्रा हायर सेकेंडरी स्कूल में ही पदस्थ किया जाए।

  Janjgir news:– 18 शराब दुकानों के कलेक्शन की रकम 78 लाख रुपए की लूट, सुरक्षाकर्मी गनमैन को मारी गोली, आईजी मौके पर,

 

छात्राओं ने खोला शिक्षक के समर्थन में मोर्चा

 

इस दौरान एक छात्रा का मीडिया से बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में छात्रा अंग्रेजी शिक्षक की जमकर पैरवी करती नजर आ रही है।

 

छात्रा का कहना है कि स्कूल में हिंदी और संस्कृत जैसे विषयों में बच्चे फेल हो रहे हैं, जबकि अंग्रेजी में बच्चे पास हो रहे हैं। इसका कारण बताते हुए वह अंग्रेजी शिक्षक के पढ़ाने के तरीके की तारीफ करती सुनाई दे रही है।

 

यानी विभाग की जांच अपनी जगह… लेकिन छात्रों और पालकों की नजर में शिक्षक की जरूरत अपनी जगह।

 

DEO ने वापस लिया तबादला आदेश

 

छात्राओं और पालकों की मांग के बाद DEO ने शिक्षक का तबादला आदेश रद्द कर दिया और गजेंद्र सिंह राजपूत को वापस दर्रा हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ कर दिया।

 

हालांकि, शिक्षक के खिलाफ विभागीय जांच का मामला अभी खत्म नहीं हुआ है।

 

DEO मधुलिका तिवारी ने क्या कहा?

 

DEO मधुलिका तिवारी ने बताया कि जांच कमेटी की रिपोर्ट में शिक्षक द्वारा एलआईसी एजेंट के रूप में काम करने की पुष्टि हुई है। शिक्षक के खिलाफ अन्य शिकायतें भी मिली हैं। इन मामलों को लेकर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

 

उन्होंने बताया कि छात्रों और पालकों की मांग पर शिक्षक को वापस दर्रा हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ किया गया है। विभागीय जांच की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

अब सवाल यही है—सरकारी नौकरी के साथ एजेंटगीरी की शिकायत जांच में सही मिली, तबादला हुआ, फिर छात्रों के दबाव में वापसी भी हो गई… लेकिन विभागीय जांच का अगला फैसला क्या होगा?

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

YASHVANT PANDEY

समाचार रिपोर्टर के रूप में उनका उद्देश्य समाज की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर प्रशासन तक पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button